[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

0
बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट
मौसम की जानकारी (File Photo)

Rain Alert : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 से 11 जून के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता,हावड़ा,हुगली, वाला इलाका) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बिहार में 6 से 11 जून तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है.

6 से 7 जून और 11 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 जून और 11 जून को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 जून के अलावा 10-11 जून के दौरान छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 5 से 7 जून और पूर्वी राजस्थान में 5 से 11 जून तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 7 से 11 जून जबकि हिमाचल प्रदेश में 6 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 6 जून को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दोपहर से शाम के दौरान बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है. साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 7 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जबकि 8 जून को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है.

झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार

6 जून को झारखंड के कई इलाकों में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. कुछ ही इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है. सात जून को राज्य के दक्षिणी व मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यही स्थिति 11 जून तक बनी रहेगी. संभावना व्यक्त की जा रही है कि 10 जून से कई जगहों पर प्री माॅनसून बारिश शुरू हो सकती है.

उत्तरखंड में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना

उत्तराखंड में शनिवार से मौसम प्रणाली की तीव्रता में बदलाव आने की संभावना है. इसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी इलाकों के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम संबंधी गतिविधियां सात जून से कम होने की संभावना है. 7 से 9 जून के बीच, राज्य में बारिश में कमी आने की संभावना है. हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर सहित ऊपरी पहाड़ी जिलों के कुछ अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

ओडिशा में बारिश का पूर्वानुमान

ओडिशा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने कहा कि 6 जून को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, बारगढ़, संबलपुर, अंगुल, ढेंकनाल, सोनपुर, बौध, बोलांगीर, कालाहांडी, गजपति, गंजम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में गर्म मौसम रहने की संभावना है. वहीं बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मल्कानगिरि और गजपति जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका है.

Previous article Patna Weather Update: पटना में बदला मौसम का मिजाज, बादलों की लुकाछिपी के बीच सताएगी उमस भरी गर्मी
Next article Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी चली वरुण धवन की फिल्म, आंकड़े चौंकाने वाले
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel