[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: अंधड़, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में हीटवेव, जानें मौसम का ताजा हाल

Rain Alert: अंधड़, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में हीटवेव, जानें मौसम का ताजा हाल

0
Rain Alert: अंधड़, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में हीटवेव, जानें मौसम का ताजा हाल
फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: मार्च के दूसरे सप्ताह में देश के कई हिस्सों में गर्मी की दस्तक होने लगी है. उत्तर भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान 16 मार्च तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव भी देखा जा सकता है. आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार 12 से 16 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कुछ अन्य इलाकों में आंधी, बिजली कड़कने, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस अवधि में पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना

  • 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.
  • 13 से 16 मार्च के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की शंभावना है.
  • 16 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ बौछारें, बिजली चमकने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 11 और 12 मार्च को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी काफी संभावना है
  • 14 से 16 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी हल्की बारिस हो सकती है.
  • 15 और 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 14 मार्च को पश्चिमी राजस्थान और 14-15 मार्च को पूर्वी राजस्थान में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

इस राज्यों में बारिश के साथ चल सकती है तेज हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 से 16 मार्च के दौरान पंजाब में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. कहीं- कहीं बिजली चमकने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 और 14 मार्च को विदर्भ, छत्तीसगढ़ में ऐसा ही मौसम रह सकता है. 13 मार्च के दौरान सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 11, 15 और 16 मार्च को बिहार और 14 मार्च को राजस्थान में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है. झारखंड के कई राज्यों में भी अगले एक दो दिनों तक बादल बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है.

हीट वेव और गर्म मौसम की चेतावनी

11 मार्च को गुजरात में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी हीट वेव की स्थिति बन सकती है. आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. वहीं अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

मध्य और उत्तर-पूर्व भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, जबकि इसके बाद अगले 4 दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

Also Read: अगले 48 घंटे बिहार में छाया रहेगा बादल, बारिश के साथ हाई स्पीड में हवा चलने का अलर्ट

Previous article 17 दिनों में 94 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा
Next article घर पर बनाएं ठंडी और स्वाद से भरपूर स्ट्रॉबेरी लस्सी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel