[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में आफत की बारिश, IMD का हाई अलर्ट

Rain Alert: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में आफत की बारिश, IMD का हाई अलर्ट

0
Rain Alert: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में आफत की बारिश, IMD का हाई अलर्ट
Heavy Rain Alert

Rain Alert:  देश के कई राज्यों में मानसून शुरू होते ही बारिश आफत की तरह बरस रही है. तेज बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. देश के कई इलाकों से भारी बारिश के कारण बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं. इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का कहर जारी रहेगा. कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. देश के कुछ हिस्सों में 21 सेमी तक बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं किन राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है:

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने आंधी-तूफान आने की भी संभावना जताई है.

पश्चिम बंगाल में मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि पश्चिम बंगाल में 7 से 10 जुलाई तक अत्यधिक बारिश हो सकती है. कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई जा रही है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में 7 से 8 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य के कई इलाकों में इस दौरान आंधी और तूफान आ सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई तक बारिश का कहर देखने को मिल सकता है. इस दौरान राज्य में गरज और चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert:  7,8,9,10,11,12 और 13 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आफत की बरसात, अलर्ट जारी | IMD Heavy Rain Alert Monsoon Rain Havoc

Previous article Ali Fazal: ‘मुझे इससे कोई परेशानी नहीं…’, मेट्रो इन दिनों के एक्टर अली फजल ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर कही बड़ी बात
Next article Lekhpal Salary: सरकारी नौकरी में ऐसा पैकेज! लेखपाल की सैलरी 2026 में कितनी होगी? जानिए
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel