[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश, एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, अलर्ट जारी

Rain Alert: अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश, एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, अलर्ट जारी

0
Rain Alert: अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश, एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, अलर्ट जारी
नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: अगले 48 घंटों में कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 18 से 20 मार्च के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे लगे मैदानी इलाकों में दिखाई दे सकता है. यहां गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली और तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है.

जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर-पश्चिमी भारत का मौसम (Rain Alert)

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. 18 से 20 मार्च के दौरान नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे बड़े क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर शुरु हो सकता है. 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 20 मार्च को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

असम-मेघालय समेत उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में उत्तर-पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है. 18 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ बारिश

आईएमडी ने 21 मार्च तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जाहिर किया है. मौसम में बदलाव के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है.

बिहार झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

18 से 20 मार्च के दौरान मध्य प्रदेश, 20 मार्च तक विदर्भ, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ और 17 और 20 से 22 मार्च के दौरान बिहार में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, 18 मार्च को विदर्भ में और 18 और 19 मार्च को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

20 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक, 18 मार्च तक केरल और माहे और 17 से 19 मार्च के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

Also Read: 16 से 21 मार्च तक इन राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Previous article मुख्यमंत्री के दौरे से लोगों में जगी नयी उम्मीद
Next article जामताड़ा से 42 बच्चों का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel