[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: 26-27-28 जनवरी को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, IMD का अलर्ट

Rain Alert: 26-27-28 जनवरी को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, IMD का अलर्ट

0
Rain Alert: 26-27-28 जनवरी को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, IMD का अलर्ट
Rain Alert

Rain Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि एक तेज पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 26, 27 और 28 जनवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है. इसके कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों के साथ-साथ मैदान इलाकों में भी मौसम में बदलाव दिख सकता है.

  • 27 और 28 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के आस-पास के मैदानी इलाकों में भी हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती है.
  • कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना भी है.
  • उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में बिजली कड़कने की भी संभावना है.
  • आईएमडी के मुताबिक 30 जनवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.

शुरू हो सकता है बारिश का नया दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 जनवरी को पहाड़ी राज्यों में बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है.
उत्तराखंड में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.
27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है.
27 और 28 जनवरी को मध्य भारत में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

बिहार अलर्ट: 28 जनवरी को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना

28 जनवरी को बिहार में गरज, बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है. इसके अलावा 25 और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है.

  • पहाड़ी राज्य- बारिश, बर्फबारी के साथ ओले (26 से 28 जनवरी)
  • मैदानी राज्य- बारिश और तेज हवा (27-28 जनवरी)
  • मध्य और पूर्वी भारत- गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (27 से 28 जनवरी)
  • राजस्थान- गंभीर शीतलहर (26 जनवरी)
  • बिहार तेज हवा (28 जनवरी)

गणतंत्र दिवस पर इन राज्यों में घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घना कोहरा जमने की चेतावनी जारी की है. 27 जनवरी तक नॉर्थ उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा जम सकता है. आईएमडी ने 26 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है. 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

Previous article कुदरा में नाला व सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, सड़क जाम
Next article तिरंगे को सलामी देते हुए आज धूमधाम से जिले भर में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस, तैयारी पूरी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel