[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: 25,26,27 और 28 नवंबर तक भयंकर बारिश, इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी, जानें देशभर के मौसम का हाल  

Rain Alert: 25,26,27 और 28 नवंबर तक भयंकर बारिश, इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी, जानें देशभर के मौसम का हाल  

0
Rain Alert: 25,26,27 और 28 नवंबर तक भयंकर बारिश, इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी, जानें देशभर के मौसम का हाल  
Rain Alert

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में आगामी दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी के मताबिक मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज यानी 24 नवंबर को एक डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद यह अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.
मौसमी हलचल के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक जोरदार बारिश के आसार हैं.

इन इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.  25 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में बारिश की संभावना है. इसके अलावा लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक इस समय राज्य के शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं राज्य के बाकी अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 से 28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.

भीषण शीतलहर की चपेट में कश्मीर

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कश्मीर भी भीषण शीतलहर की चपेट में है. घाटी में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे चला गया है. स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी. दक्षिण कश्मीर में शोपियां घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. पुलवामा दूसरे स्थान पर रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री नीचे रहा.

इन इलाकों में कड़ाके की सर्दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद के 3 दिनों के दौरान धीरे-धीरे डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरे के छाए रहने की संभावना है.

Also Read: Kal Ka Mausam: 25 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

Previous article Aaj ka Mausam : यहां 29 नवंबर तक होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट
Next article Ayodhya Flag Hoisting : राम लला के मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज लहराएगा, देखें खास तस्वीरें
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel