[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 11, 12 और 13 जून को इन राज्यों में बारिश, मौसम विभाग का आया अपडेट

11, 12 और 13 जून को इन राज्यों में बारिश, मौसम विभाग का आया अपडेट

0
11, 12 और 13 जून को इन राज्यों में बारिश, मौसम विभाग का आया अपडेट
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 13 जून के दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम के बिगड़े रहने की चेतावनी जारी की है. एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) समेत अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवाओं का दौर

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 जून तक बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है. इन राज्यों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट ले सकता है. 11 से 13 जून के बीच इन क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कई स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है.

मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 11 से 13 जून के दौरान मौसम अस्थिर बना रह सकता है. कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. बिहार में कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड और ओडिशा में 12 और 13 जून को भारी बारिश हो सकती है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश जारी

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर इस पूरे सप्ताह जारी रह सकता है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं तटीय कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में काल बैसाखी का असर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार

Previous article बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
Next article 620 मिलियन व्यूज वाले ‘Saj Ke Sawar Ke’ गाने के हैं दीवाने? अब फ्री में देखें इसकी सुपरहिट फिल्म
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel