[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: 72 घंटे तक बारिश का अलर्ट, 4-5-6 जनवरी को इन राज्यों में झमाझम, फिर बढ़ेगी सर्दी

Rain Alert: 72 घंटे तक बारिश का अलर्ट, 4-5-6 जनवरी को इन राज्यों में झमाझम, फिर बढ़ेगी सर्दी

0
Rain Alert: 72 घंटे तक बारिश का अलर्ट, 4-5-6 जनवरी को इन राज्यों में झमाझम, फिर बढ़ेगी सर्दी
बारिश, ठंड और बर्फबारी का अलर्ट

Rain Alert: मानसून सीजन में इस बार जोरदार बारिश हुई. कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने और औसत से ज्यादा बारिश भी कई इलाकों में दर्ज की गई. लेकिन, मानसून के जाने के बाद भी बारिश का दौर देश के कुछ हिस्सों में जारी रहा. जनवरी महीने में एक बार फिर कुछ इलाकों में बारिश की दस्तक है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4-5 और 6 नजवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की काफी संभवना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं 6 जनवरी को उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. आईएमडी के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ने की अत्यधिक संभावना है.

बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

  • आईएमडी के मुताबिक मौसमी तंत्र के कारण आगामी दिनों में देख के कुछ हिस्सों में बारिश-बिजली की संभावना है.
  • आईएमडी के मुताबिक 4 से 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 जनवरी को बारिश हो सकती है.
  • 4 से 5 जनवरी उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला पड़ने की काफी संभावना है.
  • 7 और 8 जनवरी के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह छिटपुट स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान के मुताबिक 7 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा 8 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, प्रदेश प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है.
9 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. 11 जनवरी तक पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना है.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में मौसम बीते दिन से शुष्क बना हुआ है. राज्य के कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. न्यूनतम तापमान सीकर में 2.5 डिग्री सेल्सियस, लूणकरनसर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में चार डिग्री सेल्सियस और सिरोही, पाली एवं चूरू में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बन हुआ है. मौसम केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है, वहीं सुबह कुछ स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है. 

Also Read: Rain And Cold Alert: अगले 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा, पाला और शीतलहर की चेतावनी

Previous article सेवाकाल पूर्ण होने पर चौकीदार चंदेश्वरी दास को थाना परिसर में दी गई भावभीनी विदाई
Next article प्रमंडलीय सचिव ने थानाध्यक्ष को दी बधाई
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel