[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: दिल्ली–राजस्थान के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, जानें 3 जनवरी तक के मौसम का हाल

Rain Alert: दिल्ली–राजस्थान के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, जानें 3 जनवरी तक के मौसम का हाल

0
Rain Alert: दिल्ली–राजस्थान के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, जानें 3 जनवरी तक के मौसम का हाल
इन राज्यों में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Rain Alert: मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके बाद कोहरे में कमी आएगी. बिहार में 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना नजर आ रही है. 2 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार नए साल के पहले दिन, 1 जनवरी से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिल्ली में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. वहीं सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है.

राजस्थान में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि एक से तीन जनवरी के दौरान राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना से बेहद घना कोहरा छा सकता है.

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड का असर बना रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उप-हिमालयी जिलों में अगले एक सप्ताह तक ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है. वीकेंड के दौरान राज्य के उप-हिमालयी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है. विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन दार्जीलिंग जिले के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Delhi Weather : 1 जनवरी को दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 4 दिन कैसा रहने वाला है मौसम

झारखंड में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में एक बार फिर लगातार बर्फबारी हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे झारखंड भी फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं 31 दिसंबर को रांची, गुमला, लोहरदगा और खूंटी में शीतलहर चल सकती है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी.

यहां भी बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है.

Previous article Parenting Tips for Winter: विंटर में बच्चे को ऐसे रखें एक्टिव, खेलते हुए सीखेंगे नई चीजें
Next article JEE Main 2026 City Slip: सिटी स्लिप जारी होने से पहले जानें पूरी डिटेल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel