[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मॉनसून का ताजा अपडेट

मौसम: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मॉनसून का ताजा अपडेट

0
मौसम: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मॉनसून का ताजा अपडेट
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 8 से 13 जून के दौरान हिमालयी क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 11 से 13 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 जून के बीच बारिश की संभावना है.

मध्य भारत के कई राज्यों में आगामी सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. 8 से 13 जून के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

बंगाल में बारिश का अलर्ट

8 से 13 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता,हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 8 जून के अलावा 10-11 जून को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: 7 से 12 जून तक कई राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में आगामी दिनों के दौरान बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 8 से 11 जून के दौरान जबकि असम और मेघालय में 10 से 13 जून के दौरान छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. वहीं 10-11 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

तमिलनाडु के अलावा यहां होगी बारिश

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. 8 से 13 जून के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में छिटपुट से लेकर भारी बारिश  होने के आसार हैं. वहीं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 11 से 13 जून के दौरान इसी तरह की बारिश देखने को मिल सकती हैं.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 8 और 9 जून को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 10 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी. वहीं 11 जून को मौसम अधिक सक्रिय हो सकता है, जब आंशिक रूप से बादल छाने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी, गरज-चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में बने मौसमी सिस्टम के असर से अगले 1-2 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके बाद मौसम की गतिविधियां थोड़ी कमजोर पड़ेंगी और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन होने की संभावना रहेगी. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 जून के दौरान तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Previous article मॉनसून में अपनी कार को कैसे रखें बिल्कुल फिट? ये आसान चेकलिस्ट आएगी आपके काम
Next article Saran news:सारण में आज : जानें सारण में ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel