[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: 28 मार्च तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत के 6 राज्यों में बौछार, आंधी-तूफान का अलर्ट

Rain Alert: 28 मार्च तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत के 6 राज्यों में बौछार, आंधी-तूफान का अलर्ट

0
Rain Alert: 28 मार्च तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत के 6 राज्यों में बौछार, आंधी-तूफान का अलर्ट
Storm Alert

Rain Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 24 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसका असर 28 मार्च कर दिख सकता है. आज (27 मार्च) जम्मू कश्मीर समेत देश के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ बौछारों वाली बारिश हो सकती है. अनुमान है कि 28 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इसके बाद धीरे-धीरे यह शांत हो जाएगा.

देश भर का मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान पर स्थित है. इन दोनों मौसम प्रणालियों के कारण आज पहाड़ी राज्यों में बहुत भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं पंजाब और हरियाणा के मैदानी और तराई इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी. बारिश की संभावना काफी कम है. हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ का इन राज्यों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर दिखेगा. यहां मध्यम से भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी गर्ड-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जबकि मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है.  स्काईमेट वेदर के मुताबिक श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दक्षिण भारत के केरल, दक्षिण तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी

पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी से लोग हलकान हैं. उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी. राजधानी दिल्ली में गर्मी का पारा चढ़कर करीब 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है. दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी आज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है.

राजस्थान में पड़ रही सामान्य से अधिक गर्मी

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच गया है. आईएमडी के मुताबिक राज्य के अधिकतर जगहों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिख सकता है. जोधपुर और बीकानेर में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.आंशिक बादल छाए रहने की भी उम्मीद है. 

Previous article Jharkhand Weather: झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा, तपती गर्मी से बढ़ेगी परेशानी, एक अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
Next article BPSC TRE-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग की आयी जानकारी, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की भी होगी तैनाती
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel