[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Railway Ticket Booking New Rules : रेलवे ने बदल दिए हैं ये नियम, जानना है बहुत जरूरी

Railway Ticket Booking New Rules : रेलवे ने बदल दिए हैं ये नियम, जानना है बहुत जरूरी

0
Railway Ticket Booking New Rules : रेलवे ने बदल दिए हैं ये नियम, जानना है बहुत जरूरी
रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियम (File Photo)

Railway Ticket Booking New Rules : यदि आप अमूमन ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां..भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नए नियम लागू कर दिए हैं, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है. इस नये नियम से यात्रियों को टिकट खरीदते समय कुछ बदलाव का सामना करना पड़ेगा. इन नियमों का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, टिकट दलालों पर शिकंजा कसना है.

अब एक यूजर ID से केवल सीमित संख्या में टिकट ही बुक किए जा सकते हैं और आईडी वेरिफिकेशन को और कड़ा रेलवे की ओर से किया गया है. इसके अलावा, टिकट कैंसिलेशन और रिफंड प्रक्रिया में भी बदलाव किए गए हैं ताकि गलत बुकिंग और फर्जी टिकटिंग को रोका जा सके. रेलवे का कहना है कि इन नए नियमों से सिस्टम और सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक आने वाले समय में बनेगा. आम यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और फर्जी बुकिंग की संख्या में कमी देखने को मिलेगी.

अब एक व्यक्ति को एक दिन में केवल 12 टिकट मिलेंगे

रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियमों में सबसे बड़ा बदलाव यूजर वेरिफिकेशन और बुकिंग लिमिट से जुड़ा है. नये नियम के लागू होने के बाद अब एक व्यक्ति एक दिन में केवल 12 टिकट बुक कर सकता है, पहले इसकी संख्या 24 थी. IRCTC पर लॉगिन के समय अब आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य होगा. यह कदम दलालों और बॉट्स से गलत बुकिंग रोकने के लिए लाया गया है. प्रीमियम तत्काल टिकटों की बुकिंग विंडो भी बदली गई है, जिससे आम यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ती नजर आएगी.

यह भी पढ़ें : Indian Railways : दिवाली और छठ के पहले रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की ये नई सुविधा

बुकिंग को सेफ और स्पीड बनाने के लिए क्या किया रेलवे ने?

IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग को सेफ और स्पीड बनाने के लिए कई नए फीचर्स लागू किए गए हैं. अब टिकट बुक करते समय OTP वेरिफिकेशन  जरूरी होगा. इससे फर्जी आईडी से बुकिंग नहीं हो पाएगी. टिकट रद्द होने पर रिफंड प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है. ऑनलाइन पेमेंट गेटवे में सुधार किए गए हैं ऐसा इसलिए ताकि ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या से यात्रियों को परेशान न होना पड़े. यात्रियों को बुकिंग के बाद ईमेल और SMS से तुरंत टिकट कन्फर्मेशन की जानकारी भेज दी जाएगी.

Previous article Bihar Election 2025: नीतीश, राहुल, प्रियंका से लेकर प्रशांत किशोर तक…चुनावी रण में उतरे दिग्गज स्टार प्रचारक
Next article क्या Airplane Mode ऑन करने से सच में फोन होता है जल्दी चार्ज? जानिए वो सीक्रेट जो ज्यादातर लोग नहीं जानते
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel