[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Railway: माल ढुलाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और हादसों में रिकार्ड कमी 

Railway: माल ढुलाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और हादसों में रिकार्ड कमी 

0
Railway: माल ढुलाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और हादसों में रिकार्ड कमी 
Ashwini Vaishnaw

Railway: सफर और माल ढुलाई के लिए अभी भी रेलवे सबसे बेहतर साधन है. हर दिन करोड़ों यात्री रेल से सफर करते हैं. ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग को बेहतर यात्रा सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे लगातार काम कर रहा है. रेलवे की प्राथमिकता बेहतर यात्री सुविधा के साथ ही सुरक्षित यात्रा मुहैया कराना है. सुरक्षा पर विशेष फोकस के कारण रेल हादसों में लगातार कमी आ रही है और पिछले साल हादसों में रिकॉर्ड कमी आयी. यही नहीं माल ढुलाई के मामले में रेलवे ने रिकॉर्ड कायम किया. शुक्रवार को देशभर के रेलवे अधिकारियों के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक की. 

बैठक में देश भर में भूमिगत रेल पुलिया बनाने के निर्णय पर भी चर्चा की गयी और तय किया गया कि रेलवे पटरियों को पार करने के लिए जहां तक हो सके भूमिगत पुलिया बनाने का ही काम हो. भले ही रेलवे स्टेशन हो या फिर स्टेशन परिसर के बाहर की पटरियां. दोनों जगह भूमिगत सुविधाजनक पुलिया बनाने की कोशिश होनी चाहिए. बैठक में निर्णय लिया गया कि देश के कई हिस्सों में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऐसी पुलिया बनाई जाएगी जो सुविधाजनक हो. पैदल लोगों के साथ साथ यह पुलिया लोगों को साइकिल, स्कूटर व मोटरसाइकिल ले जाने में भी सहायक बन सकेगी. इसलिए अधिक चौड़ी ऐसी रेल पुलिया बनाने का फैसला लिया गया जिससे ट्रैक्टर सहित अन्य गाड़ियां भी निकल सके. शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों की अलग अलग जरूरतों के हिसाब से सुविधाजनक रेल पुलिया बनेगी.

नये वित्तीय वर्ष की प्राथमिकता हो तय

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को नये उत्साह के साथ काम करने और इस वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता तय करने को कहा. त्यौहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में विशेष ट्रेन चलाने का काम और बढ़ी मांग को प्रभावी तरीके से अधिकारियों द्वारा पूरा किये जाने और कई जोन में समय पर ट्रेन चलने पर उन्होंने अधिकारियों की सराहना की. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन देश के लोगों के सामने रेलवे का चेहरा है. ऐसे में स्टेशन साफ-सुथरे होने चाहिए और इसके लिए अधिकारियों को जो भी करना पड़े वह काम करना चाहिए. पिछले एक दशक में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रिकॉर्ड आवंटन हुआ है और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे इस आवंटन का उचित उपयोग कर देश भर के रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलने का काम करें. स्टेशन में जन उपयोगी सुविधाओं का विकास होना चाहिए. 

लंबित भूमि अधिग्रहण की बाधा करें दूर

समीक्षा बैठक में मौजूदा रेलवे प्रोजेक्ट में लंबित भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठा. रेल मंत्री ने कहा कि लंबित भूमि अधिग्रहण मामले में  तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाए. इसके लिए जरूरी हो तो राज्य सरकारों के राजस्व और वन विभाग के अनुभवी सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभव का लाभ लेने की पहल शुरू हो. त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रित कर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों को बिना किसी भी दिक्कत के पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए. इसके लिए आवंटित धनराशि का उपयोग किया जाना चाहिए. देश के कई शहरी इलाकों में स्टेशन पहुंचना एक बड़ी समस्या है, जिसका समयबद्ध तरीके से निदान होना जरूरी है. रेल मंत्री ने कहा कि प्रभावी योजना और यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ भारतीय रेल देशभर के यात्रियों के लिए सुरक्षा, सेवा गुणवत्ता और समग्र यात्रा अनुभव को लगातार बेहतर बनाने का काम करती रहेगी. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel