[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rahul Gandhi Video: आखिर ‘10 जनपथ’ को क्यों पसंद नहीं करते राहुल गांधी? खुद बताई वजह

Rahul Gandhi Video: आखिर ‘10 जनपथ’ को क्यों पसंद नहीं करते राहुल गांधी? खुद बताई वजह

0
Rahul Gandhi Video: आखिर ‘10 जनपथ’ को क्यों पसंद नहीं करते राहुल गांधी? खुद बताई वजह
Rahul Gandhi Video 10 janpath

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘10 जनपथ’ पसंद नहीं हैं. यह बात उन्होंने खुद एक वीडियो में कही है. दरअसल, दिवाली पर राहुल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली के लुटियन क्षेत्र स्थित सरकारी आवास ‘10 जनपथ’ उन्हें बहुत ज्यादा पसंद नहीं हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहीं रहते हुए उनके पिता राजीव गांधी की मृत्यु हुई थी. उन्होंने दिवाली के अवसर पर कुछ पेंटर और कुम्हार परिवारों के साथ बातचीत की और इससे जुड़े अपने एक वीडियो में उक्त टिप्पणी की.

वीडियो की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ भांजे रेहान राजीव वाड्रा भी नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी और रेहान पेंटरों के साथ काम कर रहे हैं और आपस में बात भी कर रहे हैं. वीडियो में राहुल गांधी अपने भांजे से कहते हैं कि यहां मेरे पिता की मौत हुई, इसलिए मुझे यह मकान बहुत ज्यादा पसंद नहीं है.

राजीव गांधी की कर दी गई थी हत्या

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में आतंकियों ने हत्या कर दी थी. उस वक्त राजीव गांधी का आधिकारिक आवास ‘10 जनपथ’ था. इसके बाद से उनकी पत्नी एवं कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी इसी आवास में रहती हैं. पिछली लोकसभा में एक अदालती फैसले के कारण अपनी सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने पिछले साल तुगलक लेन स्थित अपना आवास खाली कर दिया था और इसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रहे हैं. बाद में उनकी सदस्यता बहाल भी हो गई थी.

Read Also : Raihan Vadra : क्या अपने इस शौक को मारकर राजनीति में इंट्री करेंगे रेहान वाड्रा ? राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

राजीव गांधी की हत्या के वक्त कितने साल के थे राहुल गांधी?

राजीव गांधी की जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त राहुल गांधी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे. सुरक्षा कारणों से उनको अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित रोलिन्स कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था जहां से उन्होंने 1994 में बीए की डिग्री ली थी. पिता राजीव गांधी की हत्या के वक्त राहुल गांधी की उम्र महज 21 साल थी.

https://www.youtube.com/watch?v=WXP4JKiVdMk
Previous article Bihar News: बिहार में सिंगल लेन वाली सड़कें डबल लेन की बनेंगी, जानिए नीतीश सरकार की तैयारी…
Next article Muzaffarpur News: ससुराल में युवक की मौत, अधजला शव बरामद
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel