[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राहुल गांधी का दावा- अभी लोकसभा चुनाव हो जाए, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी

राहुल गांधी का दावा- अभी लोकसभा चुनाव हो जाए, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी

0
राहुल गांधी का दावा- अभी लोकसभा चुनाव हो जाए, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo: PTI)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर आज निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी. राहुल ने दावा किया कि बीजेपी के हर छठे सांसद ने वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के अपने हिसाब से उसके 240 सांसदों में हर छठा ‘घुसपैठिया’ है. साथ ही उन्होंने हरियाणा की पूरी बीजेपी सरकार को भी इसी तरह का बताया और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर क्या लिखा?

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता हुआ है. पहचानना मुश्किल नहीं है, क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है.”

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वे ख़ुद “रिमोट कंट्रोल वाले” हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

बीजेपी पर हमले तेज कर दिए राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक फिर कथित वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं. उनका दावा है कि बीजेपी ने निर्वाचन आयोग की मदद से इन दोनों राज्यों में चुनाव की चोरी की है. असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है.

Previous article शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, इंडिगो और कोफोर्ज के शेयरों में लगी लॉटरी 
Next article SUPAUL : 19 मई को प्रतापगंज में लगेगा सहयोग शिविर, ऑन-द-स्पॉट होगा शिकायतों का निबटारा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel