[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, राहुल गांधी ने ईडी की कार्रवाई पर दिया रिएक्शन

बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, राहुल गांधी ने ईडी की कार्रवाई पर दिया रिएक्शन

0
बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, राहुल गांधी ने ईडी की कार्रवाई पर दिया रिएक्शन
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Reaction on ED : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ईडी द्वारा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने को राजनीति से प्रेरित और बदले की भावना वाली कार्रवाई बताया. उन्होंने कहा कि यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़ा है. राहुल गांधी ने कहा कि वे अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अंत में सच्चाई की ही जीत होगी.

मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, “मेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से इस सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. यह नवीनतम आरोपपत्र उसी की अगली कड़ी है.” उन्होंने कहा, “मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं क्योंकि वे दुर्भावनापूर्ण, राजनीति से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न के एक और हमले का सामना कर रहे हैं.”

आखिरकार सत्य की जीत होगी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, “मैं जानता हूं कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने का साहस रखते हैं और वे सम्मान के साथ ऐसा करना जारी रखेंगे.” राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार सत्य की विजय होगी.

यह भी पढ़ें : Robert Vadra ED Chargesheet: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हरियाणा लैंड डील मामले में चार्जशीट दाखिल

नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) की यह टिप्पणी उस दिन के बाद आई जब जांच एजेंसी ED ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. वाड्रा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति हैं. यह मामला हरियाणा में एक जमीन सौदे में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. यह पहली बार है जब किसी जांच एजेंसी ने 56 वर्षीय कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का नाम किसी आपराधिक केस में सीधे तौर पर लिया है.

43 अचल संपत्तियों को जब्त किया गया

ED ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों, जैसे स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्रा. लि., से जुड़ी हुई मानी जा रही 43 अचल संपत्तियों को जब्त किया है. ये संपत्तियां राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में फैली हुई हैं. इनकी कुल कीमत 37 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी है.

Previous article Pregnancy Tips: क्या आप नहीं कर पा रहीं गर्भधारण ? एक्सपर्ट से जानिए क्या हो सकते हैं कारण
Next article Sem Plant Gardening Tips: घर बैठे लें ताजी सब्जी का मजा, आसानी से उगाएं सेम का पौधा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel