[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली की सड़कों पर लगे गुमशुदा राहुल गांधी वाले पोस्टर, लिखा- तलाश जारी है

दिल्ली की सड़कों पर लगे गुमशुदा राहुल गांधी वाले पोस्टर, लिखा- तलाश जारी है

0
दिल्ली की सड़कों पर लगे गुमशुदा राहुल गांधी   वाले पोस्टर, लिखा- तलाश जारी है
राहुल गांधी गुमशुदा वाले पोस्टर, फोटो एक्स

Rahul Gandhi Missing Posters: दिल्ली में राहुल गांधी को लेकर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में गुमशुदा लिखा हुआ दिख रहा है. पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर लगी है, जिसमें लिखा है: नाम: राहुल गांधी
पहचान: हमेशा विदेश में पाए जाते हैं. किसी पब में हो सकते हैं, किसी बीच (Beach) पर हो सकते हैं.
आखिर में लिखा है- तलाश जारी है.

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को बताया पर्यटन का नेता

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी को गुमशुदा लापता एमआईए राहुल बाबा और पर्यटन का नेता करार दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के काम के रिकॉर्ड की तुलना करते हुए कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश सेवा और काम में मग्न रहते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने पिछले लगभग 9,000 दिनों के कार्यकाल में एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है. यह देश की सेवा करने का असली तरीका है. दूसरी तरफ, राहुल गांधी सिर्फ छुट्टी मनाने में मग्न रहते हैं. वे हर साल अपनी छुट्टियों पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं.

महत्वपूर्ण राजनीतिक मौकों पर गायब रहने का आरोप

एक वीडियो संदेश में पूनावाला ने आरोप लगाया कि जब भी देश, संसद या उनकी खुद की पार्टी को राहुल गांधी की जरूरत होती है, वे विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब विपक्ष के नेता का नाम बदलकर पर्यटन और पार्टी करने वालों का नेता रख देना चाहिए, क्योंकि उनकी प्राथमिकता में देश की जनता या संसद नहीं, बल्कि पर्यटन है.

विदेश यात्राओं के खर्च पर उठाए सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी की इन कथित विदेश यात्राओं की फंडिंग पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपनी छुट्टियों पर अब तक करोड़ों रुपये उड़ाए हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस बात का हिसाब नहीं दिया कि इन यात्राओं के लिए पैसा कहां से आया. पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि एक बार फिर राहुल गांधी विदेश चले गए हैं और जब संसद व जनता को उनकी जरूरत होगी, वे हमेशा की तरह अनुपस्थित रहेंगे.

झूठ बोलो और फिर भाग जाओ, राहुल गांधी लापता वाले पोस्टर पर बोले अर्जुन राम मेघवाल

चंडीगढ़: दिल्ली में लगे ‘राहुल गांधी लापता’ वाले पोस्टरों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आजकल राहुल गांधी जिस तरह से काम कर रहे हैं, वह यह है: झूठ बोलो और फिर भाग जाओ. इसीलिए ऐसे मुद्दे सामने आ रहे हैं. वह ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं जिनसे देश में अशांति फैलती है. अगर आपके पास NEET परीक्षा को लेकर कोई सुझाव है, तो कृपया उसे बताएं, हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन जब परीक्षा होने वाली है, तब आप छात्रों के बीच आकर अशांति फैला रहे हैं. यह उसी बात को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में पड़ गए अलग-थलग’, थरूर के मोदी समर्थन पर बीजेपी का तीखा वार

Previous article सीवान में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता तुरंत कर लें यह काम
Next article मोदनगंज बना जहानाबाद का नंबर-1 अंचल, विकास रैंकिंग में रतनी फरीदपुर तीसरे स्थान पर खिसका, जानिए क्या है रिपोर्ट?
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel