[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कन्याकुमारी में गरजे राहुल गांधी, कहा- AIADMK ने BJP के आगे टेके घुटने, RSS पर भी साधा निशाना

कन्याकुमारी में गरजे राहुल गांधी, कहा- AIADMK ने BJP के आगे टेके घुटने, RSS पर भी साधा निशाना

0
कन्याकुमारी में गरजे राहुल गांधी, कहा- AIADMK ने BJP के आगे टेके घुटने, RSS पर भी साधा निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, फोटो- पीटीआई

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु से बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. कन्याकुमारी में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण बीजेपी के सामने समर्पण कर चुका है. राहुल गांधी ने कहा कि AIADMK भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, इसलिए पार्टी ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि द्रविड़ विचारधारा से नफरत करते वाली आरएसएस का प्लान तमिलनाडु पर राज करने का है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए, और हर राज्य के लोगों को अपना प्रदेश खुद चलाना चाहिए. लेकिन, बीजेपी ऐसा नहीं सोचती, वह एक परंपरा… एक भाषा और एक इतिहास में विश्वास करती है.

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने बोला हमला

राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु को पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (द्रमुक) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा- इस चुनाव में वे तमिलनाडु में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. एआईएडीएमके के पास ऐसे महान नेता रहे हैं जिन्होंने तमिलनाडु के विचार की रक्षा की है, लेकिन आज के नेता पहले के नेताओं जैसे नहीं हैं. वे अब भाजपा के हाथों में आ चुके हैं.

बीजेपी कर रही है पहचान, इतिहास और भाषा पर हमला- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा- बीजेपी सीधे तौर पर आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकती, इसलिए वे अपनी सहयोगी एआईएडीएमके के जरिए आपकी पहचान, इतिहास और भाषा पर हमला कर रहे हैं. जबकि, हम तमिल संस्कृति, इतिहास, भाषा और परंपराओं की रक्षा कर रहे हैं. लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से लाए गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर भाजपा को घेरते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह कदम दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिनिधित्व को कम करने के लिए उठाया गया है, उन्होंने इसे भारत के संघ के विचार पर हमला करार दिया.

महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने हाल में ही लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर कहा- कुछ ही दिन पहले संसद में बीजेपी ने हमारे संविधान पर हमला किया. उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का दावा किया, लेकिन इसके पीछे उनका मकसद चुनावी मानचित्र को बदलना था. वे दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिनिधित्व को कम करने की कोशिश कर रहे थे. वे भारत के संघ के विचार पर हमला कर रहे थे, और इसीलिए हमने उन्हें हराया. इस तरह का कोई भी प्रयास बार-बार विफल होगा. महिला आरक्षण पर कांग्रेस का रुख साफ करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे महिला आरक्षण विधेयक पारित करना चाहते हैं, तो यह पहले ही हो चुका है. यह विधेयक चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास नहीं करता है. इस विधेयक को पारित करते समय भाजपा ने कहा था कि इसे 10 वर्षों में लागू किया जाएगा. हमने इसे तुरंत लागू करने पर जोर दिया. इसे अभी लागू करें, और सभी विपक्ष आपका समर्थन करेंगे.

नफरत फैलाते हैं बीजेपी और आरएसएस वाले- राहुल गांधी

सभा में राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि आरएसएस और भाजपा को रोकना चुनावों का सबसे अहम लक्ष्य है. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा- इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आरएसएस और भाजपा को तमिलनाडु में प्रवेश करने से रोकना है. मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की. भाजपा ने नफरत फैलाई, उन्होंने एक असमान भारत का निर्माण किया. उन्होंने हमारे अल्पसंख्यक भाइयों और बहनों को धमकाया.

कन्याकुमारी में 6 विधानसभा सीटें

कन्याकुमारी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की छह सीटें हैं. कन्याकुमारी, नागेरकोल, कोलाचल, पद्मनाभपुरम, विलावनकोड और किल्लीयूर. इन सीटों में से एनडीए की ओर से 4 सीटों पर बीजेपी, एक पर AIADMK और एक पर तमिल मनीला कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि डीएमके 2 और सीपीएम एक सीट पर चुनावी मैदान में है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण हो रहा है. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. यहां मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच होने की संभावना है. बीजेपी और पीएमके चुनाव में सहयोगी हैं.

Also Read: भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज की घोषणा, पीएम मोदी और ली जे म्युंग ने अहम डील पर किया साइन

Previous article गढ़वा पहुंचा टीम इंडिया का ‘स्पीड स्टार’ आकाशदीप: सेल्फी के लिए मची ऐसी होड़ कि बुलानी पड़ी पुलिस
Next article सहायक आचार्य भर्ती में नियमों के बदलाव से अभ्यर्थी नाराज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel