[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Video: राहुल गांधी बोले- देश को न घबराने को कह रहे, खुद पीएम मोदी घबराए हुए

Video: राहुल गांधी बोले- देश को न घबराने को कह रहे, खुद पीएम मोदी घबराए हुए

0
Video: राहुल गांधी बोले- देश को न घबराने को कह रहे, खुद पीएम मोदी घबराए हुए
राहुल गांधी (File Photo)

Video : राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में आकर सदन को संबोधित करने को तैयार नहीं हैं, जबकि देश LPG की कमी का सामना कर रहा है. उन्होंने पार्लियामेंट के बाहर रिपोर्टर्स से कहा कि पीएम कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन वे खुद बिल्कुल अलग वजहों से घबराए हुए हैं. वह हाउस के अंदर नहीं आ पा रहे हैं. राहुल का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

इस बीच, कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को भी संसद परिसर में LPG गैस सिलेंडर की देश भर में कमी की खबरों पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. इंडिया ब्लॉक (विपक्षी दलों का गठबंधन) के नेताओं ने LPG क्राइसिस पर चर्चा की मांग की है. LPG की कमी का संकट देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : गैस संकट का धार्मिक स्थलों पर भी दिखने लगा असर, इस मंदिर में बंद हुआ भक्तों के लिए भोग

विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी भी हुए शामिल

संसद के मकर द्वार के पास कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और कई दूसरे विपक्षी दलों के सांसद इकट्ठा हुए. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने ‘मोदी जी एलपीजी’ के नारे लगाए. विपक्षी सांसद अपने हाथों में गैस सिलेंडर के आकार वाली तख्तियां भी लिए हुए थे. इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें : गुमराह कर रही सरकार… LPG गैस संकट पर कांग्रेस ने लगाया आरोप, प्रियंका गांधी बोलीं- जनता कब तक सहेगी?

Previous article मेकअप आर्टिस्ट ने बताया, इन 5 कलर्स के आउटफिट के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स
Next article ‘मेहर के मुंह निरेख के’ हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव ब्लैक साड़ी में दिखी ग्लैमरस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel