[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National RSS के प्रोजेक्ट के तहत संस्थाओं और निर्वाचन आयोग पर किया गया कब्जा, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

RSS के प्रोजेक्ट के तहत संस्थाओं और निर्वाचन आयोग पर किया गया कब्जा, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

0
RSS के प्रोजेक्ट के तहत संस्थाओं और निर्वाचन आयोग पर किया गया कब्जा, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते राहुल गांधी, फोटो PTI

Rahul Gandhi Attacks Modi Government: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न संस्थाओं और निर्वाचन आयोग पर कब्जा किया गया.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग पर कब्जा किया गया है. नेता प्रतिपक्ष ने यह आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग सत्तापक्ष में बैठे लोगों के साथ मिलीभगत करके फैसले कर रहा है और किसी भी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार प्रचार के लिए लंबी अवधि रखी जाती है. उन्होंने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा में भाग लेते हुए सवाल किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति वाली चयन समिति में प्रधान न्यायाधीश को शामिल क्यों नहीं किया गया?

राहुल गांधी ने कानून बदलने को लेकर सरकार पर बोला हमला

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने दिसंबर 2023 में कानून बदल दिया ताकि किसी चुनाव आयुक्त को उसके फैसलों के लिए दंडित नहीं किया जा सके. उन्होंने दावा किया कि इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया. राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट का ही मतलब नहीं रह जाएगा तो लोकसभा, विधानसभा या पंचायत, किसी का कोई अस्तित्व नहीं रह जाएगा.

राहुल गांधी ने आरएसएस पर बोला हमला

कांग्रेस नेता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद इनके प्रोजेक्ट का अगला हिस्सा भारत के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का था. उन्होंने दावा किया, आरएसएस ने एक-एक करके संस्थाओं पर कब्जा शुरू कर दिया. सब लोग जानते हैं कि विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति कैसे होती है.

राहुल गांधी ने सरकार पर फिर लगाया वोट चोरी का आरोप

लोकसभा में, LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, सबसे बड़ा एंटी-नेशनल काम जो आप कर सकते हैं, वह है वोट-चोरी. वोट-चोरी से बड़ा कोई एंटी-नेशनल काम नहीं है क्योंकि जब आप वोट को खत्म करते हैं, तो आप इस देश के ताने-बाने को खत्म कर देते हैं. आप मॉडर्न इंडिया को खत्म करते हैं, आप इंडिया के आइडिया को खत्म करते हैं. वोट-चोरी एक एंटी-नेशनल काम है और जो लोग दूसरी तरफ हैं, वे एंटी-नेशनल काम कर रहे हैं.

राहुल गांधी के दावे पर सत्तापक्ष ने जताई आपत्ति

राहुल गांधी के इस दावे पर सत्तापक्ष की तरफ से आपत्ति जताई गई. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को निर्धारित विषय पर बोलना चाहिए.

Previous article Mahindra XUV 7XO: XUV 700 का नया रूप, 5 जनवरी 2026 को होगा जबरदस्त धमाका
Next article मध्य विद्यालय कतालपुर उर्दू में विवाद ने लिया मारपीट का रूप
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel