[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राहुल गांधी ने LPG और पलायन पर सरकार को घेरा, कहा- मोदी सरकार ने देश को दशकों पीछे धकेल दिया

राहुल गांधी ने LPG और पलायन पर सरकार को घेरा, कहा- मोदी सरकार ने देश को दशकों पीछे धकेल दिया

0
राहुल गांधी ने LPG और पलायन पर सरकार को घेरा, कहा- मोदी सरकार ने देश को दशकों पीछे धकेल दिया
राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

Rahul Gandhi Attack Modi Govt: राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया- सरकार ने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर वही नीति अपनाई जो उसने कोविड संकट के समय अपनाई थी.

अहंकार नीति से अर्थव्यवस्था चरमराती है : राहुल गांधी

राहुल ने कहा – जब अहंकार नीति बन जाए तो अर्थव्यवस्था चरमराती है, मजदूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा, सवाल एक ही है कि हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है? चुप मत रहो. यह सिर्फ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है.

नीति शून्य, घोषणा बड़ी और बोझ गरीबों पर : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था, एलपीजी संकट को कोविड की तरह संभालेंगे. सच में वही किया. बिल्कुल कोविड के जैसे ही नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर है.

मजदूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- 500-800 रुपये की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है. रात को घर लौटते मजदूर के पास चूल्हा जलाने तक के पैसे नहीं. नतीजा यह है कि वो शहर छोड़कर गांव की ओर भाग रहे हैं.

कपड़ा क्षेत्र आईसीयू में : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- जो मजदूर कपड़ा मिलों और कारखानों की रीढ़ हैं, आज वही टूट रहे हैं. कपड़ा क्षेत्र पहले से आईसीयू में है. मैन्युफैक्चरिंग दम तोड़ रहा है. और यह संकट आया कहां से? कूटनीति की मेज पर हुई उस चूक से जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा, युवाओं को 2000 रुपये और 30000 नौकरियों का किया वादा

असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- बीजेपी लगाएगी हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का रिकॉर्ड

Previous article सेल्फी मिरर वाले Realme फोन की सेल शुरू, शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहा सस्ता
Next article रातू में मुंहबोले भाई ने बच्ची की कर दी हत्या, परिवार ने गयाजी में करा दिया अंतिम संस्कार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel