राघव चड्डा ने आप छोड़ा तो अरविंद केजरीवाल ने किया एक्स पर पोस्ट – बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया ‘धक्का’

Arvind Kejriwal : राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद थे, जिनमें से 7 ने आज आधिकारिक रूप से पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया और यह भी बताया कि इन 7 सांसदों का गुट बीजेपी में शामिल होने जा रहा है. राघव चड्डा के प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर धोखा करने का आरोप लगाया है.

By Rajneesh Anand | April 24, 2026 9:12 PM

Arvind Kejriwal : बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह एक लाइन का एक्स पोस्ट तब किया, जब उनकी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने राघव चड्डा के नेतृत्व में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दी.

अरविंद केजरीवाल ने पंजाबियों के साथ धोखे का लगाया आरोप

अरविंद केजरीवाल ने अपनी एक लाइन की पोस्ट में यह बताया है कि बीजेपी पंजाबियों के साथ धोखा कर रही है. इसकी वजह यह है कि जिन 7 सांसदों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी छोड़ी है, उनमें से स्वाती मालीवाल के अलावा अन्य 6 राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं.

बीजेपी पर आप लगा रही सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया. कुछ ही दिन पहले जब अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था, तो बीजेपी ने उसके खिलाफ ईडी की रेड करवाई थी. अब ये लोग उनके ही साथ खड़े हैं.आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह और आप के पांच अन्य राज्य सभा सदस्य बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. यह घोषणा तब की गई है, जब कुछ दिन पहले आप ने राघव चड्डा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया था.

ये भी पढ़ें : राघव चड्ढा बीजेपी में होंगे शामिल, संजय सिंह का आरोप- ऑपरेशन लोटस चला रही भाजपा