[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Radhika Yadav Murder : राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी, पिता ने बनाया मर्डर का प्लान

Radhika Yadav Murder : राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी, पिता ने बनाया मर्डर का प्लान

0
Radhika Yadav Murder : राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी, पिता ने बनाया मर्डर का प्लान
Gurugram Radhika Yadav Murder

Radhika Yadav Murder : गुरुग्राम में 25 वर्षीय महिला टेनिस खिलाड़ी की हत्या प्लान करके की गई. यह गुस्से में उठाया गया कदम नहीं था. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि गोलीकांड से पहले दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय दीपक यादव ने कथित रूप से अपनी बेटी राधिका यादव को गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके तीन मंजिला घर (सुषांत लोक-2 के ब्लॉक-जी) की रसोई में नाश्ता बनाते समय चार गोलियां मार दीं.

गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया, “पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने हत्या की योजना पहले से बनाई थी.” उन्होंने आगे कहा, “आमतौर पर वह सुबह दूध लेने खुद जाता था, लेकिन गुरुवार को उसने अपने बेटे को भेज दिया. जब वह राधिका के साथ घर में अकेला रह गया, तो उसने नाश्ता बनाते समय उस पर चार गोलियां चला दीं.”

राधिका की मां मंजू यादव की भूमिका की भी पड़ताल

कुमार ने कहा, “गांववालों की तानों के बाद दीपक द्वारा अपनी बेटी से अकैडमी बंद कराने का निर्णय ही अब तक सामने आया एकमात्र कारण है. हम उससे और पूछताछ कर रहे हैं ताकि कई अन्य बातों की पुष्टि की जा सके.” पुलिस ने यह भी बताया कि जांच राधिका की मां मंजू यादव की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है. कुमार ने कहा, “आरोपी दीपक यादव ने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, न ही यह पुष्टि की है कि उसकी पत्नी को इस योजना की जानकारी थी. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कुछ जानकारी हो सकती थी.”

मंजू यादव ने बयान देने से किया इनकार

मंजू यादव ने पुलिस को बयान देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि भले ही वह वारदात के समय फ्लैट में मौजूद थीं, लेकिन उन्हें बुखार था और उन्होंने कुछ नहीं देखा. शुक्रवार को दीपक को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया. पुलिस ने बताया कि वह उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर कई बिंदुओं पर पूछताछ करेगी.

राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी

मामले को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि उनके मूल गांव वजीराबाद के एक पुराने पड़ोसी ने बताया कि दीपक राधिका की पसंद के जीवनसाथी से खुश नहीं था. 47 वर्षीय पड़ोसी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता उसी जाति में शादी करवाना चाहते थे. वह पुराने ख्यालों और रूढ़िवादी सोच वाले व्यक्ति थे.”

Previous article Garena Free Fire Max के रिडीम कोड्स में आज 12 जुलाई को मिलेंगे ये रिवार्ड्स, तरीका बेहद आसान
Next article झारखंड-छत्तीसगढ़ में चक्रवातीय बवंडर, राजस्थान में बारिश से तबाही, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel