[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Putin India Visit : पुतिन से मिलने नहीं दिया जा रहा, पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी

Putin India Visit : पुतिन से मिलने नहीं दिया जा रहा, पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी

0
Putin India Visit : पुतिन से मिलने नहीं दिया जा रहा, पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी
राहुल गांधी संसद भवन के बाहर (Photo: PTI)

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिन की भारत यात्रा से पहले गुरुवार को दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया गया है कि पुतिन कहां ठहरेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उनके आने से लेकर जाने तक कई सुरक्षा एजेंसियां मिलकर उनकी हर गतिविधि पर लगातार नजर रखेंगी. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान पुतिन के दौरे पर सामने आया है.

राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की पृष्ठभूमि में दावा किया कि विदेशी मेहमानों से विपक्षी नेता के मिलने की परंपरा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका पालन नहीं कर रहे हैं. इससे उनकी असुरक्षा की भावना जाहिर होती है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई विशिष्ट विदेशी मेहमान भारत आता है या वह विदेश जाते हैं तो सरकार की तरफ से कहा जाता है कि उनसे (राहुल से) मुलाकात नहीं होनी चाहिए.

अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय ऐसा होता था : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो विदेशी मेहमान भारत आते हैं उनकी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात होती है. यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय होता था और मनमोहन सिंह जी के समय भी होता था. आजकल यह होता है कि जब बाहर से कोई आता है या मैं कहीं बाहर जाता हूं तो सरकार सुझाव देती है कि बाहर से आने वाले अतिथि या उनके (राहुल के) बाहर जाने पर वहां के लोग नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें.

यह भी पढ़ें : 30 घंटे की पुतिन की भारत यात्रा का कैसा है शेड्यूल? एजेंडे में यूक्रेन-अमेरिका-एनर्जी-सिक्योरिटी के साथ और क्या-क्या…

यह परंपरा है, लेकिन मोदी जी इसका पालन नहीं कर रहे : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व हम भी करते हैं, सिर्फ सरकार नहीं करती है. सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें. उन्होंने दावा किया कि यह परंपरा है, लेकिन मोदी जी इसका पालन नहीं कर रहे हैं, विदेश मंत्रालय पालन नहीं कर रहा है.

Ravi Shashtri On Pk 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
Previous article बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद पर JDU का कब्जा, CM नीतीश ने यादव नेता को दी अहम जिम्मेदारी   
Next article Amazing Health Benefits of Orange Peel: संतरे से भी ज्यादा फायदेमंद होते है इसके छिलके – फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel