[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Punjab Flood Video : 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़, डरावना वीडियो आया सामने

Punjab Flood Video : 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़, डरावना वीडियो आया सामने

0
Punjab Flood Video : 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़, डरावना वीडियो आया सामने
पंजाब में आई बाढ़ की तस्वीर (Photo: PTI)

Punjab Flood Video : पंजाब में भारी बारिश के कारण बुधवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई. बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई, जबकि 1988 के बाद राज्य में आए सबसे भीषण सैलाब से 23 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गईं. राज्य में बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं. अलग-अलग जगहों से मदद पहुंच रही है, ताकि 1,655 गांवों के 3.55 लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके. इस बीच सेना की ओर से राहत और बचाव के वीडियो जारी किए जा रहे हैं जो बहुत ही डरावने हैं. देखें वीडियो.

स्कूल, कॉलेज सात सितंबर तक के लिए बंद

भारी बारिश के बाद रूपनगर और पटियाला जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है, जबकि सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सात सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. पंजाब सरकार ने तत्काल राहत और पुनर्वास उपाय के रूप में 71 करोड़ रुपये जारी किए, साथ ही ‘आप’ सरकार ने दोहराया कि वह लोगों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसल क्षति का जायजा लेंगे.

यह भी पढ़ें : भीषण बाढ़ से जूझते पंजाब को मदद की जरूरत, पढ़ें पंकज चतुर्वेदी का लेख

मुख्यमंत्री मान के साथ केजरीवाल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. पार्टी ने बताया कि वह राज्य में जारी राहत कार्यों का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे. पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पठानकोट जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

एनडीआरएफ, सेना, सीमा सुरक्षा बल बचाव कार्य में लगे

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस और जिले के अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान जारी है. पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों से सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में जाने की अपील की.

Previous article Teachers Day Shayari: शिक्षक दिवस के मौके पर शायरी से बिखेर दें जादू, खूब बजेंगी तालियां
Next article GST Council Big Decision : पान मसाला-तंबाकू चबाना महंगा, जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel