[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुणे मर्डर केस: शादी से पीछे हटना चाहती थी सिया, केतन नहीं हुआ तैयार

पुणे मर्डर केस: शादी से पीछे हटना चाहती थी सिया, केतन नहीं हुआ तैयार

0
पुणे मर्डर केस: शादी से पीछे हटना चाहती थी सिया, केतन नहीं हुआ तैयार
पुणे मर्डर केस की आरोपी सिया (Photo: PTI)

पुणे के 25 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत की जांच में पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी सिया गोयल अपनी सगाई तोड़ना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक, सिया इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी, लेकिन केतन लगातार इस संबंध को बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, 20 साल की सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. जांच में दावा किया गया है कि केतन सिया के साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे, जहां सिया ने कथित तौर पर उन्हें खाई में धक्का दे दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने बताया कि वह केतन अग्रवाल के साथ अपनी सगाई से खुश नहीं थी. उसने पुलिस को कहा कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी और कई बार केतन से शादी का फैसला वापस लेने की बात भी कही थी. सिया का दावा है कि उसने केतन को साफ तौर पर बताया था कि वह यह रिश्ता खत्म करना चाहती है, लेकिन केतन शादी की तैयारियों में बिजी हो गये थे.

चेतन के साथ भागने का फैसला सिया ने क्यों नहीं लिया?

वहीं पुलिस को पहले से शक था कि सिया कथित तौर पर चेतन चौधरी के साथ संबंधों के कारण इस तय शादी को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सामाजिक दबाव और परिवार की प्रतिष्ठा को देखते हुए सिया के पास चेतन के साथ भाग जाने का ऑप्शन नहीं था. पुलिस का मानना है कि इसी वजह से वह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार और समाज के दबाव के कारण खुलकर अपने फैसले पर आगे नहीं बढ़ सकी.

क्या केतन को था किसी चीज का शक?

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि फरवरी में सगाई होने के बाद केतन और सिया अक्सर मिलते-जुलते थे और साथ में बाहर भी जाते थे. कई बार केतन ने सिया को लेकर अपनी चिंताएं हमारे सामने रखी थीं. वह हमसे पूछता था कि क्या हमने सिया और उसके परिवार के बारे में पूरी तरह जानकारी जुटाई है. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर मोड़ ले लेगा.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर केसः दीवाली पार्टी में हुई दोस्ती, मंगेतर की मौत तक पहुंची कहानी

उन्होंने बताया कि सिया और केतन के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होती रहती थी. केतन के पिता ने यह भी कहा कि सिया अपना काफी समय मोबाइल फोन पर बिताती थी. परिवार का कहना है कि केतन ने कई बार सिया के बिहेव को लेकर अपनी चिंताएं भी उनके साथ शेयर की थीं.

Previous article धनबाद में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी स्टूडेंट्स हुए सम्मानित
Next article वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए जोस बटलर, भारतीय युवा सनसनी को लेकर कही ये बात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel