[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Public Holiday : 1 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल–ऑफिस सब बंद, जानें वजह

Public Holiday : 1 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल–ऑफिस सब बंद, जानें वजह

0
Public Holiday : 1 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल–ऑफिस सब बंद, जानें वजह
1 नवंबर को सरकारी छुट्टी

Public Holiday : छुट्टी को लेकर स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया जिसमें छुट्टी का जिक्र किया. हाल ही में दिवाली और छठ की छुट्टियां खत्म हुई थीं, लेकिन अब 1 नवंबर (शनिवार) को फिर से अवकाश मिलने से बच्चों के अलावा अभिभावक भी खुश हैं. इसके अलावा सरकारी दफ्तर भी इस दिन बंद रहेंगे. 1 नवंबर को शनिवार है जबकि 2 अक्टूबर को रविवार है. यानी दो दिन लगातार छुट्टी रहेगी. इन दो दिनों में आप कहीं घूमकर आ सकते हैं.

बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाएंगे. यह अवकाश सामान्य/स्थानीय अवकाश के रूप में लागू होगा. प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है.  हालांकि, इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. यहां कामकाज होगा.

सर्दियों की छुट्टियां कितने दिन रहेंगी?

छत्तीसगढ़ स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2025 में पूरे राज्य के स्कूलों की त्योहारों की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर पहले जारी किया जा चुका है. इसके अनुसार, प्रदेश के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 22 दिसंबर 2025 से लेकर 27 दिसंबर 2025 तक रहने वाली है. इस समय स्कूल बंद रहेंगे. मौसम के हिसाब से छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है. स्कूल प्रशासन की ओर से समय-समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : Bank Holidays : नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें

46 दिन गर्मियों की छुट्टी

कैलेंडर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्कूल 1 मई से 15 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों में बंद रखे जाएंगे. इस दौरान स्कूल लगभग 46 दिन तक नहीं चलेंगे. इस वजह से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे छुट्टियों में पढ़ाई और अन्य कामों की तैयारी पहले से पूरी कर लें.

Previous article विकास दिव्यकीर्ति ने दी बिहार के स्टूडेंट्स को सलाह, कहा- इंग्लिश ठीक करें
Next article iQOO Neo 11 लॉन्च, मिलेगी 7500mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Elite का दमदार प्रोसेसर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel