[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Public Holiday : अप्रैल के महीने में लगातार मिलेगी छुट्टी, जानें कैसे

Public Holiday : अप्रैल के महीने में लगातार मिलेगी छुट्टी, जानें कैसे

0
Public Holiday : अप्रैल के महीने में लगातार मिलेगी छुट्टी, जानें कैसे
सांकेतिक तस्वीर

Public Holiday : मंगलवार से हम अप्रैल के महीने में इंटर कर जाएंगे. इस महीने छुट्टियों की भरमार होने वाली है. इन छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ इंज्वाय कर सकते हैं. झारखंड में एक अप्रैल को सरहुल की छुट्टी रहेगी. इससे पहले 31 मार्च को छुट्टी है. 30 मार्च को रविवार था जो साप्ताहिक अवकाश रहता है. इसका मतलब है कि महीने के अंत से अगले महीने की शुरूआत तक तीन दिनों की छुट्टी राज्य के लोगों को मिल चुकी है. अब बात अप्रैल के महीने में आने वाली छुट्टियों की करते हैं.

एक दिन की छुट्टी में पांच दिन का मजा

अप्रैल में पहला लॉन्ग वीकेंड 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. 10 अप्रैल को गुरुवार के दिन महावीर जयंती पड़ रही है. इस दिन छुट्टी रहेगी. 11 अप्रैल (शुक्रवार) को अगर आप एक दिन की छुट्टी ले लें, तो चार दिन की छुट्टी हो जाएगी. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 12 और 13 अप्रैल को शनिवार-रविवार की छुट्टी पहले से होगी. इसके बाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी पड़ रही है. इस तरह देखा जाए तो, केवल एक दिन की छुट्टी लेकर आप पूरे पांच दिन परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.

18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक लें छुट्टी का मजा

18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी, जो शुक्रवार का दिन होगा. इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को शनिवार और रविवार की छुट्टियां होंगी हीं. इस तरह, बिना किसी अतिरिक्त छुट्टी लिए आप तीन दिन आराम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद

6 अप्रैल 2025 को रामनवमी है. इस दिन रविवार पड़ रहा है इसलिए पहले से ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

छुट्टियों का प्लान पहले कर लें तैयार

इन लॉन्ग वीकेंड से पहले प्लानिंग कर लें. कहीं बाहर घूमने जाना है तो होटल बुकिंग, ट्रेन या फ्लाइट टिकट पहले से कन्फर्म कर लें, ताकि आप परिवार के साथ आनंद ले सकें.

Previous article मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2025, देखें मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल
Next article नीतीश राणा को नंबर 3 पर उतारने का प्लान किसने बनाया? CSK के खिलाफ तहलका मचाने के बाद खुद किया खुलासा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel