[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘RSS शैतान, BJP उसकी परछाई’, प्रियांक खरगे का संघ पर बड़ा हमला, वीएचपी ने किया पलटवार

‘RSS शैतान, BJP उसकी परछाई’, प्रियांक खरगे का संघ पर बड़ा हमला, वीएचपी ने किया पलटवार

0
‘RSS शैतान, BJP उसकी परछाई’, प्रियांक खरगे का संघ पर बड़ा हमला, वीएचपी ने किया पलटवार
प्रियांक खरगे का आरएसएस बीजेपी पर हमला

Kharge On RSS And BJP: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. खरगे ने संघ को शैतान कहा है. उन्होंने संघ की वित्तीय पारदर्शिता और कानूनी स्थिति पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी को “शैतान की परछाई’कहा है. प्रियांक खरगे ने बीजेपी की सफलता को आरएसएस से जोड़ने वाले भागवत के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा, “भाजपा शैतान की परछाई है. हमें शैतान से लड़ना होगा. हमें शैतान से छुटकारा पाना होगा. ये परछाइयां अपने आप गायब हो जाएंगी.”

आरएसएस की फंडिंग पर प्रियांक ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने यह आरोप भागवत की उस टिप्पणी के एक दिन बाद लगाया है जिसमें आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि हजारों संबद्ध संस्थाएं संगठन को चंदा दे रही हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान खरगे ने कहा “वे रजिस्टर्ड नहीं हैं. वे पंजीकरण नहीं कराना चाहते.” उन्होंने कहा कि वो बस इतना कहना चाहते है “आप देश के कानून का पालन करें. अगर आप एक व्यक्ति हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको पंजीकृत नहीं होना चाहिए. कौन सा कानून ऐसा कहता है? आपको पंजीकृत होना चाहिए. मैं पूछ रहा हूं कि आपको चंदा कहां से मिल रहा है? कौन दान दे रहा है? आप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं और फिर भी टैक्स नहीं नहीं चुका रहे हैं?”

2,500 से अधिक संगठन संघ को दे रहे हैं फंड

मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए प्रियांक खरगे ने यह भी दावा किया है कि एक विस्तृत लेख में आरएसएस की फंडिंग के स्रोतों की पड़ताल की गई है. उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट के अनुसार 2,500 से अधिक संगठन संघ को आर्थिक सहयोग दे रहे हैं. खरगे ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतना पैसा कहां से आ रहा है और किन माध्यमों से पहुंच रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जवाब मांगना जरूरी है और इस पर भारत सरकार को भी सवाल उठाना चाहिए.

प्रियांक ने कहा- आरएसएस के पीछ मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट

प्रियांक खरने ने कहा कि आरएसएस से लगभग 2500 संबद्ध संगठन जुड़े हुए हैं. अमेरिका और इंग्लैंड समेत कई देशों से धन इकट्ठा किया जा रहा है. इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आरएसएस के पीछे एक बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट चल रहा है.” खरगे ने आगे यह भी कहा “अगर हम आरएसएस के धन के स्रोत के बारे में पूछते हैं, तो वे कहते हैं कि हमें गुरु दक्षिणा मिलती है. लेकिन जब हमने रिसर्च किया तो सामने आया कि गुरु दक्षिणा का अर्थ झंडा होता है. इसलिए कल सुबह अगर मैं भी नीला झंडा फहराऊं और धन इकट्ठा करूं, तो मैं सरकार और आरएसएस से पूछूंगा कि क्या वे सहमत है. उन्होंने कहा कि अब से मैं तब तक हार नहीं मानूंगा जब तक इस आरएसएस संगठन को संविधान और कानून के तहत पंजीकृत नहीं कर दिया.

वीएचपी ने किया पलटवार

प्रियांक खरगे के आरोप पर विश्व हिंदू परिषद ने पलटवार किया है. वीएचपी के महासचिव मिलिंद परांदे ने प्रियांक खरगे के उस बयान का कड़ा खंडन किया है. परांदे ने कहा “मुझे लगता है कि यह एक बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान है. वे देशभक्ति संगठनों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे उनकी विश्वसनीयता नहीं बढ़ेगी. उनकी बातों में कोई दम नहीं है, जिससे हमारी बदनामी हो. संघ इन सवालों का जवाब देने में सक्षम है. लेकिन उन्होंने सभी हिंदुत्व संगठनों को निशाना बनाया है, मुझे लगता है कि यह गलत और झूठ है.”

Also Read: ‘खेड़ा तोता, वेणुगोपाल गुंडा’- कांग्रेस से निकाले जाने की बात पर मणिशंकर अय्यर बोले- पीछे से लात मारूंगा

Banner 2 .Jpg 14
देखें ‘the tantra code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द
Previous article बजट सत्र में अब केवल बांग्ला बोलेंगे तृणमूल सदस्य, पार्टी ने जारी किया व्हिप
Next article सरायकेला में कुम्हार महासंघ की बैठक, ST दर्जा और माटीकला बोर्ड के गठन की उठी मांग, आंदोलन की चेतवनी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel