[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Prithviraj Chavan: पीएम मोदी पर पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया विवादित बयान, बाद में देने लगे सफाई  

Prithviraj Chavan: पीएम मोदी पर पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया विवादित बयान, बाद में देने लगे सफाई  

0
Prithviraj Chavan: पीएम मोदी पर पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया विवादित बयान, बाद में देने लगे सफाई  
पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया विवादित बयान

Prithviraj Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है. उन्होंने  वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि क्या भारत के साथ भी ऐसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़ने की अमेरिकी कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है. संयुक्त राज्य अमेरिका को किसी निर्वाचित नेता का अपहरण करने का कोई अधिकार नहीं है और यह घटना कल भारत सहित किसी भी अन्य देश के साथ हो सकती है. उन्होंने कहा कि क्या आपको एक निर्वाचित राष्ट्रपति का अपहरण करने का अधिकार है? यह बहुत चिंताजनक बात है कि कल ऐसा किसी और देश के साथ भी हो सकता है. कल यह भारत के साथ भी हो सकता है. अगर आप किसी एक देश को वर्चस्व स्थापित करने देंगे, अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपनी मनमानी करने देंगे, तो मुझे लगता है कि हम एक बहुत ही खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए 50 फीसदी टैरिफ पर बोलते हुए कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि 50 प्रतिशत टैरिफ के साथ व्यापार करना बिल्कुल असंभव है. असल में, यह भारत-अमेरिका व्यापार, विशेष रूप से भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात को रोकने के बराबर है. चूंकि प्रत्यक्ष प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, इसलिए व्यापार रोकने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया गया है. भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. अमेरिका को निर्यात से हमारे लोगों को जो मुनाफा पहले मिलता था, वह अब नहीं मिलेगा. हमें वैकल्पिक बाजारों की तलाश करनी होगी, और इस दिशा में प्रयास पहले से ही जारी हैं. तो सवाल यह है: आगे क्या होगा? क्या वेनेजुएला जैसी स्थिति भारत में भी होगी? क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का अपहरण करेंगे?

चव्हाण ने दी अपने बयान पर सफाई

कांग्रेस नेता के इस बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. उनके बयान की जमकर निंदा हो रही है. बीजेपी ने बयान को भारत-विरोधी और बेतुका करार दिया है. बयान की आलोचना हुई तो पृथ्वीराज चव्हाण ने सफाई देते हुए कहा कि अमेरिका ने जो वेनेजुएला के खिलाफ जो कदम उठाया वो संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि एक चुने हुए राष्ट्रपति का इस तरह अपहरण कर ले जाना जायज नहीं है. यह यूएन चार्टर का भी उल्लंघन है. चव्हान ने यह भी कहा कि इसके ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने पड़ोसी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति को भी धमकी दी. इसके साथ ही वह ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कर रहे हैं, वह पनामा नहर पर नियंत्रण करना चाहते हैं. इसलिए यदि आम सहमति नहीं बनती है, तो संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है. इसलिए यदि सभी देश सतर्क नहीं रहते हैं, तो किसी के साथ भी कुछ भी हो सकता है. जिस तरह ट्रंप मोदी जी को धमकी दे रहे हैं, हमें भी सतर्क रहना चाहिए.

अमेरिका ने किया वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किडनेप

संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया और राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को किडनैप कर लिया. बाद में ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में नशीली दवाओं की तस्करी और नार्को-आतंकवाद की साजिशों के आरोप लगाए. ट्रंप ने कहा कि उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा.

Also Read: US में मादुरो का केस सुनने वाले 92 वर्षीय जज की उम्र कम, कुछ तो हैं और भी बूढ़े, लेकिन ऐसा क्यों?

Previous article केंद्र सरकार के नये कानून से मजदूरों का होगा पलायन और बेरोजगारी में होगी वृद्धि : सांसद
Next article Darbhanga news: धूप पर भारी पड़ी बर्फीली पछुआ, ठिठुरन में वृद्धि का एहसास
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel