[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pranab Mukherjee Memorial: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मेमोरियल को मिली मंजूरी, राष्ट्रीय स्मृति परिसर में बनेगा स्मारक

Pranab Mukherjee Memorial: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मेमोरियल को मिली मंजूरी, राष्ट्रीय स्मृति परिसर में बनेगा स्मारक

0
Pranab Mukherjee Memorial: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मेमोरियल को मिली मंजूरी, राष्ट्रीय स्मृति परिसर में बनेगा स्मारक
pranab mukherjee memorial

Pranab Mukherjee Memorial: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्मारक राष्ट्रीय स्मृति में बनेगा. केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए राष्ट्रीय स्मृति में जगह को मंजूरी दे दी है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पूर्व राष्ट्रपति को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पोस्ट में कहा कि ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए स्मारक बनाने संबंधी मोदी सरकार के फैसले के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और आभार जताया. यह इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमने इसके लिए कहा ही नहीं था.’

पीएम मोदी के उदार भाव से अभिभूत हूं- शर्मिष्ठा मुखर्जी

मोदी सरकार ने शर्मिष्ठा मुखर्जी को इस फैसले की जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा था कि ‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि बनाने के लिए राष्ट्रीय स्मृति परिसर में एक निर्दिष्ट स्थल को चिह्नित करने को मंजूरी दे दी है.’ पत्र मिलने के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा था. शर्मिष्ठा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी. साथ ही लिखा था कि वो प्रधानमंत्री मोदी के इस उदार भाव से बहुत अभिभूत हैं.’

शब्दों में बयां नहीं कर सकती खुशी- शर्मिष्ठा मुखर्जी

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि ‘बाबा (प्रणब मुखर्जी) कहा करते थे कि राजकीय सम्मान मांगा नहीं जाना चाहिए बल्कि यह प्रदान किया जाना चाहिए. मैं बहुत आभारी हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा की स्मृति का सम्मान करने के लिए ऐसा किया.’ शर्मिष्ठा मुखर्जी ने मोदी सरकार के भेजे गए पत्र पर कहा कि ‘बाबा’ अब प्रशंसा या आलोचना से परे हैं, लेकिन उनकी बेटी के लिए मेरी लिए यह खुशी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.

हाल ही में शर्मिष्ठा ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

बता दें, बीते दिनों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंत‍िम संस्कार को लेकर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस पर हमला किया था. उन्होंने कहा कि आज तो इतना हंगामा हो रहा है, लेकिन उन्होंने मेरे बाबा के लिए कुछ नहीं किया गया. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जीवन भर कांग्रेस के साथ रहे थे.

Also Read: ‘जरूरत पड़ी तो आपके घर में रहूंगी..’, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम आतिशी का पहला बयान, बीजेपी पर जोरदार हमला

Previous article स्वर्णकारों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग
Next article एनएच 39 पर बन रहे टोल प्लाजा के नजदीक चली गोली, मजदूर घायल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel