[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Prajwal Revanna Life Imprisonment: प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, सजा सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया पूर्व सांसद

Prajwal Revanna Life Imprisonment: प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, सजा सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया पूर्व सांसद

0
Prajwal Revanna Life Imprisonment: प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, सजा सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया पूर्व सांसद
Prajwal Revanna

Prajwal Revanna Life Imprisonment: सांसदों/विधायकों की विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को 34 वर्षीय प्रज्वल को यौन शोषण और दुष्कर्म के चार मामलों में से एक में दोषी करार दिया था. प्रॉसिक्यूटर ने शनिवार को सजा सुनाए जाने से पहले सुनवाई के दौरान प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा सुनाने का अनुरोध किया था.

क्या है मामला?

मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करने वाली 48 वर्षीय महिला से संबंधित है. साल 2021 में फार्म हाउस और बेंगलुरु में स्थित रेवन्ना के आवास पर महिला से कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया गया. आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था.

प्रज्वल रेवन्ना ने खुद को बताया निर्दोष

दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा का सामना करने वाले जनता दल(सेक्युलर) के निलंबित नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने खुद को निर्दोष बताया और सजा को कम करने की मांग की थी. उन्होंने कोर्ट के सामने दावा किया था कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया.

कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ा पूर्व सांसद

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना शनिवार को अदालत में रो पड़ा, जब उसने न्यायाधीश से कम सजा देने की अपील की. जद(एस) के निलंबित नेता ने अदालत से कहा कि वह मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर चुका है और हमेशा योग्यता के आधार पर उत्तीर्ण हुआ है. पूर्व सांसद ने कहा, “…वे कहते हैं कि मैंने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है, लेकिन कोई भी महिला स्वेच्छा से शिकायत करने नहीं आई है, वे चुनाव से छह दिन पहले आई थीं… अभियोजन पक्ष उन्हें जानबूझकर लेकर आया और शिकायत दर्ज करवाई.” प्रज्वल ने कहा कि महिला (पीड़िता) ने कथित बलात्कार के बारे में अपने पति या रिश्तेदारों समेत किसी से भी शिकायत नहीं की थी. प्रज्वल ने कहा कि जब कुछ वीडियो प्रसारित हुए, तो उसने आकर शिकायत दर्ज कराई.

मैंने छह महीने से अपने माता-पिता को नहीं देखा : रेवन्ना

पूर्व सांसद ने कहा, “मेरा एक परिवार है, मैंने छह महीने से अपने माता-पिता को नहीं देखा… कृपया मुझे कम सजा दें, मैं अदालत से यही अनुरोध करता हूं.” पिछले साल मई में जर्मनी से आने पर गिरफ्तार किए गए प्रज्वल ने कहा, “मैंने अपने जीवन में बस यही गलती की है कि मैं राजनीति में तेजी से आगे बढ़ा.”

ये भी पढ़ें: Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, अभियान जारी

Previous article NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम कल, क्या ले जाएं और क्या नहीं? Exam Day Guidelines यहां देखें
Next article भक्ति का भाव हो या फिर अपनी सांस्कृतिक विरासत, इन मेहंदी डिजाइन में झलकता है सब कुछ
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel