[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pollution: केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर के राज्यों से वायु प्रदूषण के प्रबंधन पर मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Pollution: केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर के राज्यों से वायु प्रदूषण के प्रबंधन पर मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

0
Pollution: केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर के राज्यों से वायु प्रदूषण के प्रबंधन पर मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Pollution:दिल्ली सहित एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह और रात के वक्त एयर कंट्रोल इंडेक्स(एक्यूआई) सामान्य से कई गुणा अधिक रहता है. इससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें भी आने लगी है. इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहले भी दिल्ली सहित एनसीआर के राज्यों को निर्देश दिये गये थे, लेकिन हालात में सुधार होते दिख नहीं रहे हैं. 

मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक कर सभी संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए वायु प्रदूषण के प्रबंधन प्रयासों पर ठोस कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम और उस पर नियंत्रण के लिए चल रहे उपायों का आकलन करने के लिए यह चौथी ऐसी समीक्षा बैठक थी. 

उन्होंने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जिलेवार योजना तैयार करने और पराली जलाने के मामलों की वर्ष भर निगरानी करने का अनुरोध किया. उन्होंने जिलाधिकारियों से फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों को चलाने के लिए किसानों में क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने को भी कहा.

ठोस पदार्थों को खुले में जलाने पर होगी कार्रवाई

बैठक के दौरान यह सुनिश्चित करने और निरंतर निगरानी बनाए रखने पर बल दिया गया कि नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) को खुले में जलाने के मामले बिल्कुल बर्दाश्त न किये जाएं. एनसीआर शहरों के नगर पालिका अधिकारियों से पुराने अपशिष्ट के प्रबंधन में खामियों को दूर करने और तेजी से इसके निपटान को सुनिश्चित करने के लिए सख्त समय-सीमा तैयार करने को भी कहा गया.

साथ ही दिल्ली एनसीआर में अत्यधिक प्रदूषण के लिए जिम्मेदार लाल श्रेणी के उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) और वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों (एपीसीडी) की स्थापना को मिशन मोड में शुरू किये जाने का निर्देश दिया गया.

आईटीएमएस के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर बल

भूपेंद्र यादव ने  दिल्ली यातायात पुलिस से चिन्हित यातायात भीड़ भाड़ वाले स्थानों के लिए यातायात प्रबंधन योजनाएं तैयार करने और राष्ट्रीय राजधानी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कार्यान्वयन में तेजी लाने काे कहा, जिससे  ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों से होने वाले होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके. 

साथ ही विभिन्न अधिकारियों को सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने से संबंधित कार्यों को मिशन मोड पर पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया ताकि कम से कम धूल उत्पन्न हो. 

उन्होंने नागरिकों सहित सभी हितधारकों से तालमेल के साथ कार्रवाई और सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई. बैठक में सीएक्यूएम, सीपीसीबी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सरकारें, एनसीआर शहरों के नगर आयुक्तों और अन्य संबंधित एजेंसियों सहित प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel