[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुलिस ने तोड़ा अभिषेक बनर्जी के घर का ताला, तलाशी के बाद TMC ने पूछा- कुछ मिला क्या?

पुलिस ने तोड़ा अभिषेक बनर्जी के घर का ताला, तलाशी के बाद TMC ने पूछा- कुछ मिला क्या?

0
पुलिस ने तोड़ा अभिषेक बनर्जी के घर का ताला, तलाशी के बाद TMC ने पूछा- कुछ मिला क्या?
अभिषेक बनर्जी (Photo: PTI)

तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आरोप है कि पुलिस टीम ताला तोड़कर अभिषेक बनर्जी के घर में इंटर कर गई. जैसे ही इस कार्रवाई की खबर मिली, ममता बनर्जी तुरंत उनके घर पहुंच गईं. पुलिस और केंद्रीय बलों की यह कार्रवाई चार घंटे से ज्यादा समय तक चली. सुबह कई अधिकारी घर के अंदर और बाहर आते-जाते नजर आए. कुछ अधिकारी बाहर खड़े होकर आपस में बातचीत भी करते दिखे.

घर से बाहर आने के बाद अभिषेक बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर उनके घर में प्रवेश किया और हर कमरे की तलाशी ली. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे घर की जांच की गई. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह कार्रवाई किस मामले की जांच के तहत की गई.

सांसद सागरिका घोष ने क्या कहा

तृणमूल की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पर लिखा कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पहुंची. सुबह 5 बजे ताले तोड़ने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम बुलाई गई और करीब 6:30 बजे घर की तलाशी शुरू हुई. पार्टी का दावा है कि करीब 90 मिनट तक तलाशी चली, लेकिन पुलिस को कुछ भी नहीं मिला. तृणमूल ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी के घर 4 घंटे तक चली छापेमारी, ममता बनर्जी भी पहुंचीं मौके पर

Previous article खरसावां में अशोक फाउंडेशन की पहल, जर्जर सड़क की मरम्मत से ग्रामीणों को राहत 
Next article कटिहार के फलका में मनीष हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा: मुख्य आरोपी महिला मायके से गिरफ्तार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel