[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National SCO शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पीएम मोदी, जानें आखिर क्यों

SCO शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पीएम मोदी, जानें आखिर क्यों

0
SCO शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पीएम मोदी, जानें आखिर क्यों
PM Modi/ file photo

SCO summit 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजाकिस्तान में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे. उनकी जगह विदेश मंत्री जयशंकर इस सम्मेलन में शामिल होंगे. 3-4 जुलाई को अस्ताना में कजाकिस्तान द्वारा एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. बताया जा रहा है कि संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है.

इससे पहले खबर आई थी कि एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी पीएम मोदी की मुलाकात की संभावना जताई जा रही थी.

Read Also : Medical Visa: बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भारत शुरू करेगा ई-मेडिकल वीजा, पीएम मोदी और हसीना के बीच हुए कई समझौते

भारत SCO के माध्यम से सदस्य-देशों, खासकर पाकिस्तान और चीन को बार-बार यह याद दिलाता है कि ग्रुप का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से लड़ना है, साथ ही संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए.

Sco शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
Sco शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पीएम मोदी, जानें आखिर क्यों 3

संसद का मॉनसून सत्र कब से कब तक चलेगा

अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है. इसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद, 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है. 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून को शुरू होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 या 3 जुलाई को इस चर्चा पर अपना जवाब देने की उम्मीद है.

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आने वाला है खास ट्विस्ट, अभीरा फाइनली करेगी अरमान के प्यार को स्वीकार
Next article Third Party Insurance गाड़ी की जगह कहीं आपकी ना करा दें सर्विसिंग!
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel