[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Watch Video : गाड़ी से बाहर निकलकर पीएम मोदी ने हिलाया हाथ, भीड़ एक झलक पाने को दिखी बेताब

Watch Video : गाड़ी से बाहर निकलकर पीएम मोदी ने हिलाया हाथ, भीड़ एक झलक पाने को दिखी बेताब

0
Watch Video : गाड़ी से बाहर निकलकर पीएम मोदी ने हिलाया हाथ, भीड़ एक झलक पाने को दिखी बेताब
भावनगर में पीएम मोदी का रोड शो (Photo: PTI)

Watch Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के भावनगर में एक रोड शो किया. यह रोड शो हवाई अड्डे से शुरू होकर एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांधी मैदान में समाप्त हुआ. पीएम मोदी का अभिवादन करने हजारों लोग पहुंचे. रोड शो का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मोदी कार के बाहर निकलकर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं. उनके कार से बाहर आने के बाद उनके स्वागत में मौजूद लोग उत्साहित हो गये. देखें वीडियो.

पीएम मोदी ने सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. नृत्य मंडलियों की प्रस्तुति के लिए रास्ते में मंच बनाए गए थे. ऑपरेशन सिंदूर के विजय बैनर और जीएसटी सुधारों के लिए उन्हें धन्यवाद देने वाले पोस्टर भी सड़क के किनारे लगाए गए थे.

यह भी पढ़ें : PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी के रंग में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा, बर्थडे पर दिखा अनोखा नजारा

भावनगर से विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे भावनगर से 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का भी दौरा करेंगे. यह कार्यक्रम गुजरात के समुद्री और आर्थिक विकास से जुड़ा है.

Previous article Lahsun ki Chutney: इस स्पेशल लहसुन की चटनी के साथ बढ़ाएं पराठों का स्वाद, आसानी से इसे करें तैयार
Next article Bihar Election 2025: BJP-JDU में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति! अब चिराग-मांझी से अंतिम बातचीत बाकी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel