[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar PM Modi: ‘एक अकेला कितनों को भारी पड़ रहा है’, राज्यसभा में सीना ठोककर बोले पीएम मोदी, देखें VIDEO

PM Modi: ‘एक अकेला कितनों को भारी पड़ रहा है’, राज्यसभा में सीना ठोककर बोले पीएम मोदी, देखें VIDEO

0
PM Modi: ‘एक अकेला कितनों को भारी पड़ रहा है’, राज्यसभा में सीना ठोककर बोले पीएम मोदी, देखें VIDEO
**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi replies to the Motion of Thanks on the President's address in the Rajya Sabha during Budget Session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Feb. 9, 2023. (PTI Photo) (PTI02_09_2023_000250B)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी उच्च सदन में पूरे फॉर्म में नजर आये.

एक अकेला कई लोगों पर भारी: मोदी

पीएम मोदी ने राज्य सभा में विपक्ष पर ताजा हमला करते हुए सीना ठोककर कहा कि एक अकेला कई लोगों पर भारी पड़ रहा है. अपने 85 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने नेहरू-गांधी फैमली, बेरोजगारी और अनुच्छेद 356 जैसे कई मुद्दे उठाये. उन्होंने कहा, राष्ट्र देख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति बहुतों का डटकर सामना कर रहा है. विपक्षी दलों के पास पर्याप्त नारे नहीं हैं और उन्हें अपने नारे बदलने होंगे.

जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदाणी समूह से जुड़े मामलों पर विपक्षी दलों के आरोपों के बीच कहा कि उनके ऊपर जितना कीचड़ उछाला जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा. प्रधानमंत्री ने जैसे ही जवाब देना आरंभ किया वैसे ही कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्य आसन के निकट आ गए और नारेबाजी करने लगे.

Also Read: प्लास्टिक के बोतल से बने जैकेट में संसद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया ये संदेश

कुछ लोगों की वाणी ना सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली रही है

सदस्यों की नारेबाजी के बीच मोदी ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण सदन में कुछ लोगों का व्यवहार, कुछ लोगों की वाणी ना सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली रही है. इस प्रकार की प्रवृत्ति के सदस्यों को मैं यही कहूंगा…कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल. जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल… अच्छा ही है. जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा.

60 साल में कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए

मोदी ने कहा कि जब 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्हें नजर आया कि 60 साल में कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए हैं. उन्होंने कहा, हो सकता है कि उनका इरादा नेक होगा, लेकिन उन्होंने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए हैं. जब वह गड्ढे खोद रहे थे… छह-छह दशक बर्बाद कर दिए थे उस समय दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे… आगे बढ़ रहे थे.

अदाणी मामले को लेकर नारेबाजी कर रहे थे विपक्षी दल के नेता

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सदस्य अदाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे.

Previous article बिग बॉस 16 के इस कंटेस्टेंट से कभी नहीं मिलना चाहेंगी सुम्बुल तौकीर खान, खुद बताई ये वजह
Next article Falgun Month 2023: फाल्गुन महीने में जरूर करें ये सारे कार्य, मिलेगा शुभफल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel