[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ‘मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं’, ‘टीम जी-20’ के साथ संवाद करते हुए बोले पीएम मोदी

‘मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं’, ‘टीम जी-20’ के साथ संवाद करते हुए बोले पीएम मोदी

0
‘मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं’, ‘टीम जी-20’ के साथ संवाद करते हुए बोले पीएम मोदी
**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with ground level functionaries of G20 Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi, Friday, Sept. 22, 2023. (PTI Photo)(PTI09_22_2023_000365B)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी20 शिखर सम्मेलन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से बातचीत की. भारत मंडपम में ‘टीम जी-20‘ के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब मजदूर हैं और आज कार्यक्रम भी मजदूर एकता ज़िंदाबाद का है. मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं, आप थोड़े छोटे मजदूर हैं लेकिन हम सब मजदूर हैं. आपने भी देखा होगा आपको इस मेहनत का आनंद आया होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप में से ज्यादातर वे लोग होंगे जिन्हें इससे पहले इतने बड़े कार्यक्रम का, इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी का अवसर ही नहीं आया था. आपको आयोजन की कल्पना भी करनी थी और समस्याओं के विषय में भी सोचना था…मेरा आप लोगों से आग्रह है कि आप जब से इस काम से जुड़े थे तब से लेकर जो-जो भी हुआ, अगर आप उसको रिकॉर्ड कर दें, लिख दें और कोई वेबसाइट तैयार करें. जिसमें आपके काम, आपके अनुभव को रिकॉर्ड किया जाए. भविष्य के कार्य के लिए इससे एक अच्छी गाइडलाइन तैयार हो सकती है.

उन्होंने कहा कि जी-20 का सफल आयोजन हुआ. देश का नाम रोशन हुआ. चारों तरफ से तारीफ ही तारीफ सुनने को मिल रही है. इसके पीछे जिनका पुरुषार्थ है, जिन्होंने दिन रात इसमें खपाए हैं और जिनके कारण ये सफलता प्राप्त हुई वे आप सब हैं.

Also Read: लालू प्रसाद यादव ने देवघर में ‘जी20 शिखर सम्मेलन’ पर ऐसा किया सवाल, पटना में बीजेपी हो गई लाल

हर ओर तारीफ ही तारीफ: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने ‘भारत मंडपम’ में आयोजित एक कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि इतना बड़ा और सफल आयोजन हुआ जी20 का, जिसके लिए हर तरफ से तारीफ ही तारीफ आ रही है…इसके पीछे आप सभी हैं…जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर अहम योगदान देने वाले लगभग 3,000 लोगों ने इस संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. प्रधानमंत्री ने उन्हें सुझाव दिया कि वे अपने अनुभवों को शब्दों में बयां करें, ताकि भविष्य में होने वाले आयोजनों के लिए दिशानिर्देश बनाए जा सकें. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि अनुभवों का दस्तावेजीकरण किया जाए. यह भविष्य के आयोजनों के लिए दिशानिर्देश बनाने के काम आएगा.

Also Read: जी20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए कूटनीतिक सफलता, जानें चीन पर यूएसआईएसपीएफ ने क्या कही बड़ी बात

संवाद के बाद रात्रि भोज का आयोजन

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि इस संवाद कार्यक्रम में विशेषतौर पर वे लोग शामिल हुए हैं, जिन्होंने शिखर सम्मेलन का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है. इसमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, चालक, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इस संवाद में विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए. संवाद के बाद रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया.

Also Read: Justin Trudeau: जहाज में खराबी ने करायी कनाडाई पीएम की किरकिरी, G20 समिट के बाद दो दिन तक करना पड़ा इंतजार

दो दिवसीय शिखर सम्‍मेलन G20

आपको बता दें कि 9 सितंबर से दिल्‍ली में दो दिवसीय शिखर सम्‍मेलन G20 शुरू हुआ था जो दो दिनों तक प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में चला. इस सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के दिग्‍गज नेता भारत आए थे. उनके स्‍वागत के लिए पूरी दिल्‍ली को सजाया गया था.

Previous article धुआं मुक्त होगा बिहार का आंगनबाड़ी केंद्र, अगले माह से लकड़ी की जगह गैस से बनेगा खाना
Next article Kanpur : यूपी टी 20 लीग के बाद ग्रीन पार्क के खुले रास्ते,रणजी के मिल सकते तीन मैच…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel