[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बंगाल में PM मोदी की रैली आज, देंगे 5000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

बंगाल में PM मोदी की रैली आज, देंगे 5000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

0
बंगाल में PM मोदी की रैली आज, देंगे 5000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
PM Modi

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी यहां करीब 3 बजे पहुंचेंगे और दुर्गापुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वे यहां लगभग 5000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

  • मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी आज (18 जुलाई) को भारत पेट्रोलियम का सिटी गैस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. यह प्रोजेक्ट बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में शुरू होगा. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 1950 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर घरों और दुकानों में पाइप की मदद से गैस पहुंचाई जाएगी.
  • इसके अलावा पीएम मोदी दुर्गापुर से कोलकाता नेचुरल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (PMUG) प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह पाइपलाइन 1190 करोड़ रुपये की लागत से बनी है.
  • इसके साथ ही पीएम मोदी पुरूलिया से कोटशिला रेल लाइन के दो लेन का उद्घाटन भी करेंगे. इस प्रोजेक्ट से जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद से रांची और कोलकाता तक मालगाड़ियों का संचालन आसान होगा.

नेहरू स्टेडियम से पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी की रैली के लिए दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में दो मंच तैयार किए गए हैं. एक मंच से वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, वहीं दूसरे मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस संबोधित करेंगी शहीद दिवस रैली

कोलकाता में आज ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के द्वारा आयोजित शहीद दिवस रैली भी होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री ममता इस दौरान कई योजनाओं का ऐलान कर सकती हैं. इसी बीच, बुधवार को ममता बनर्जी ने एक विरोध मार्च निकाला था, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगला भाषी लोगों को परेशान किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: ED Raid : ईडी आ गई, साहेब ने ईडी भेज दी, बोले भूपेश बघेल

Previous article Gumla News: सब्जी दुकानदारों ने एसडीओ को दी आत्मदाह की चेतावनी, कहा 21 जुलाई को कार्यालय के बाहर देंगे अपनी जान
Next article फैशन और कला में माहिर होते हैं इस दिन में जन्मे लोग, होता है गजब का आकर्षण
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel