[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National BrahMos Missile: ‘ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में मचाया तांडव,’ पीएम मोदी ने स्वदेशी हथियारों की सराहना की

BrahMos Missile: ‘ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में मचाया तांडव,’ पीएम मोदी ने स्वदेशी हथियारों की सराहना की

0
BrahMos Missile: ‘ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में मचाया तांडव,’ पीएम मोदी ने स्वदेशी हथियारों की सराहना की
Attacked Trump

BrahMos Missile: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां करीब 2,200 करोड़ की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण कार्य का जिक्र किया. बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण संयंत्र का औपचारिक शुभारंभ 11 मई को किया जा चुका है.

ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण संयंत्र

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण संयंत्र को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा 300 करोड़ का बजट पारित किया गया है. इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने लखनऊ में 80 हेक्टेयर जमीन मुफ्त में प्रदान की है. बताया जा रहा है कि संयंत्र में ब्रह्मोस मिसाइल के अलावा अन्य रक्षा उपकरणों और एयरोस्पेस तकनीकी उपकरणों का भी उत्पादन किया जाएगा.

रोजगार के अवसर

इस संयंत्र से लगभग 500 से ज्यादा इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों को रोजगार मिल सकेगा. इसके अलावा, हजारों स्किल्ड, सेमी स्किल्ड और सामान्य श्रमिकों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

किस कंपनी को दी गई है संयंत्र बनाने की जिम्मेदारी

ब्रह्मोस मिसाइल को BrahMos Aerospace नाम की कंपनी बना रही है, जो भारत और रूस की साझेदारी में बनाई गई है. यह कंपनी भारत की DRDO और रूस की सरकारी संस्था NPO Mashinostroyeniya के साथ मिलकर काम कर रही है. इस प्रोजेक्ट में भारत की हिस्सेदारी 50.5% और रूस की 49.5% है. यह पहली ऐसी मिसाइल है जिसे भारत ने किसी विदेशी देश के साथ मिलकर बनाया है.

यह भी पढ़े: PM Modi in Varanasi : ऑपरेशन सिंदूर बाबा महादेव को समर्पित, वाराणसी में बोले पीएम मोदी

Previous article 10 को सासाराम आयेंगे राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे
Next article MP Teacher Vacancy 2025: शिक्षक बनने का एक और मौका, 13000 से ज्यादा पदों के लिए बढ़ाई गई अंतिम तारीख
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel