[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Austria Visit: रूस के बाद ऑस्ट्रिया यात्रा पर पीएम मोदी, कई मायनों में खास होगा दौरा

PM Modi Austria Visit: रूस के बाद ऑस्ट्रिया यात्रा पर पीएम मोदी, कई मायनों में खास होगा दौरा

0
PM Modi Austria Visit: रूस के बाद ऑस्ट्रिया यात्रा पर पीएम मोदी, कई मायनों में खास होगा दौरा
PM Modi Visit

PM Modi Austria Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रूस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी ऑस्ट्रिया में आज रात और बुधवार दिन में रहेंगे. अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी वियना में पहुंचने वाले हैं. पीएम मोदी ऑस्ट्रिया में दो दिन बिताएंगे. इस दौरान वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से भी मिलेंगे.

41 साल बाद किसी भारतीय पीएम का ऑस्ट्रिया दौरा
पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि इंदिरा गांधी के बाद 41 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा में ऑस्ट्रिया को शामिल करने का फैसला किया है. इससे पता चलता है कि वे यूरोपीय राष्ट्र के साथ राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं.

भारतीय प्रवासी के युवा सदस्य स्वागत के लिए पहुंचे
पीएम मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे को लेकर ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय लोगों में खासा उत्साह दिखा. प्रवासी भारतीय के युवा सदस्य प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए वियना पहुंचे. बता दें, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पूरी कर वहां से ऑस्ट्रिया की यात्रा पर हैं.

मील का पत्थर साबित होगी रूस की यात्रा
पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और बढ़ाने के तरीकों पर बृहत चर्चा की. पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की सोमवार को रूस की दो दिवसीय यात्रा शुरू की थी. यह यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से उनकी पहली रूस यात्रा थी. रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार रात मोदी के सम्मान में अपने आवास पर एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया. इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल से भी सम्मानित किया गया. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: PM Modi in Russia: पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू से हुए सम्मानित

Previous article आरके कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का प्रेरण कार्यक्रम
Next article Bihar Flood News: गंडक नदी में नहीं घट रहा पानी का लेवल, कई जगहों पर कटाव का बढ़ा खतरा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel