[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Coronavirus को लेकर एक बार फिर आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Coronavirus को लेकर एक बार फिर आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

0
Coronavirus  को लेकर एक बार फिर आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Coronavirus को लेकर देश के कई राज्यों में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है. इसी बीच मंगलवार रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा.

आपको बता दें कि देशभर में 30 राज्यों के 548 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है. हालांकि लॉकडाउन के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं होने के कारण महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने अपने राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया है. साथ ही, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस महामारी से निपटने के लिए राज्य में सेना बुलाने के संकेत भी दिये. इस वायरस की चपेट में भारत में अबतक 500 के करीब लोग आ चुके हैं जबकि 9 लोगों की मौत हो गयी है.

जनता कर्फ्यू का आह्वान पीएम मोदी ने किया था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट को लेकर आगामी 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया था जो काफी हदतक सफल भी हुआ. उन्होंने कहा था कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. पिछले गुरुवार को करीब 30 मिनट के राष्ट्रीय संबोधन में सभी भारतीयों से अपील की थी कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए यथासंभव घरों के अंदर ही रहें और कहा कि दुनिया में कभी इतना गंभीर खतरा पैदा नहीं हुआ. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था के समक्ष उपजी चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने कोरोना वायरस आर्थिक प्रक्रिया कार्यबल गठित करने का फैसला किया है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था-लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं

देश के जिस शहर में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने वहां लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके बाद भी कुछ जगहों पर देखने को मिल रहा है कि लोग घरों से बेवजह निकल रहे हैं. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं. पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया- लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.

Previous article Self Isolation में बर्तन धोते हुए Katrina Kaif का वीडियो VIRAL
Next article राज्यसभा चुनाव पर Coronavirus का संकट, 26 सीटों पर होने वाला चुनाव टला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel