[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीएम मोदी बोले- ‘हर आतंकी संगठन जानता है हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम’

पीएम मोदी बोले- ‘हर आतंकी संगठन जानता है हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम’

0
पीएम मोदी बोले- ‘हर आतंकी संगठन जानता है हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए बहुत साहस दिखाया है. उन्होंने कहा कि बलों को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई थी. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा, “हर आतंकवादी संगठन अब जानता है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है.”

हमने देश की क्षमता और धैर्य को देखा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम सभी ने पिछले कुछ दिनों में देश की क्षमता और धैर्य को देखा है. मैं सशस्त्र बलों, सेना, खुफिया एजेंसी और वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं.” उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं सशस्त्र बलों के इस शौर्य, पराक्रम और साहस को देश की हर मां, देश की हर बहन और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं.’’

आतंकियों की बर्बरता ने देश-दुनिया को हिलाकर रख दिया

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई है, उसने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया है.” उन्होंने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई है, उसने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया है. जो निर्दोष लोग छुट्टियां मना रहे थे, उनका धर्म पूछकर उनके परिवारों के सामने उनकी हत्या कर दी गई.”

आतंकवादियों के सफाया के लिए सेनाओं को पूरी आजादी

उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना को पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकवादी संगठन जानता है कि ‘हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है.”

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की गई थी जान

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जवाब दिया और पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए. इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए आक्रमण को भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से विफल कर दिया और पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर बमबारी भी की.

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सैटेलाइट बना सेंसेक्स, सेना को दी 2,975 अंकों की सलामी

आतंकियों को कल्पना से परे सजा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को उनकी कल्पना से परे सजा मिलेगी. भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के मामले में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए कई कदम उठाए हैं और सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: हमने पाकिस्तान के सीने में बसे आतंकियों के ठिकानों को खंडहर बना दिया: पीएम मोदी

Previous article Buxar News: जिले के शिक्षा विभाग में हुआ परिवर्तन, पांच अतिरिक्त प्रभार वाले बीइओ बदले
Next article रोटरी बाल विद्यालय में समर कैंप का उदघाटन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel