[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Karnataka Election: बादामी में बोले पीएम मोदी- कर्नाटक को नंबर 1 बनाने का रोडमैप तैयार

Karnataka Election: बादामी में बोले पीएम मोदी- कर्नाटक को नंबर 1 बनाने का रोडमैप तैयार

0
Karnataka Election: बादामी में बोले पीएम मोदी- कर्नाटक को नंबर 1 बनाने का रोडमैप तैयार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बादामी में विशाल जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का संकल्प लिया.

कर्नाटक को नंबर वन बनाने का रोडमैप तैयार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भाजपा आपके सामने कर्नाटक को नंबर-1 बनाने के लिए रोडमैप लेकर आई है. जनसभा में शामिल लोगों से पीएम ने पूछा कर्नाटक को नंबर वन कौन बना सकता है. लोगों ने इसके जवाब में बीजेपी का नाम पुकारा. उसके बाद पीएम मोदी ने कहा, आपका एक वोट बीजेपी को जाने से कर्नाटक का विकास संभव हो जाएगा.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने बादामी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने तय किया है कि वो अपनी पुरानी आदतें नहीं छोड़ेगी. वो तुष्टीकरण, लोकडाउन और गाली को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी. सिद्धारमैया जी यहां कह रहे हैं कि पिछले 3.5 साल में यहां जो विकास हुआ है वो उन्होंने कराया है. उनका ये वाक्य अपने आप में बता रहा है कि काम अगर कोई करता है तो डबल इंजन की सरकार काम करती है और बिना किसी भेदभाव के करती है. पीएम मोदी ने कहा, तुष्टिकरण वोटबैंक का, तालाबंदी बीजेपी की गरीब कल्याण नीतियों पर, गाली OBC और लिंगायत समाज को… कांग्रेस की इस कूटनीति से पूरा कर्नाटक नाराज है. कांग्रेस पार्टी का 85 प्रतिशत कमीशन का ट्रैक रिकॉर्ड है, वे कभी भी लोगों की सेवा के लिए काम नहीं कर सकते.

Also Read: कर्नाटक विधानसभा चुनाव : ‘जय बजरंगबली’ पर सूबे की राजनीति गरम, भाजपा हुई हमलावर

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महज चार दिन बचे होने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में एक भव्य रोड शो किया. इस दौरान, वह सड़क के दोनों तरफ एकत्र भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक तक का यह रोड शो लगभग तीन घंटे में पूरा हुआ. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का रोड शो दक्षिण और मध्य बेंगलुरु के कई हिस्सों में लगभग दर्जन भर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा.

Previous article मनीष सिसोदिया के खिलाफ दायर चार्जशीट पर 10 मई को सुनवाई, ED को जमा करनी होगी सॉफ्ट कॉपी
Next article दरभंगा में पेड़ से लटका मिला कारोबारी का शव, दो दिन पहले घर से हो गया था लापता
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel