[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राजस्थान को 1.06 लाख करोड़ की सौगात: पीएम मोदी बोले- चुनौती कितनी भी हो, संकल्पों से पीछे नहीं हटता भारत

राजस्थान को 1.06 लाख करोड़ की सौगात: पीएम मोदी बोले- चुनौती कितनी भी हो, संकल्पों से पीछे नहीं हटता भारत

0
राजस्थान को 1.06 लाख करोड़ की सौगात: पीएम मोदी बोले- चुनौती कितनी भी हो, संकल्पों से पीछे नहीं हटता भारत
राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते पीएम मोदी, फोटो एक्स

PM Modi Rajasthan: इस मौके पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकारें सिर्फ शिलान्यास करके परियोजनाओं को छोड़ नहीं देतीं, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात काम करती हैं.

दो महीने के भीतर पूरा किया वादा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विकास कार्यों की गति का जिक्र करते हुए कहा, “दो महीने पहले हमने यहां शिलान्यास किया था. इसके बाद आए एक बड़े हादसे के बावजूद इतनी तेजी से काम पूरा करना हमारी सरकार की कड़ी मेहनत की मिसाल है. चुनौती कितनी भी बड़ी या अप्रत्याशित हो, नया भारत अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटता और न ही अपनी गति धीमी करता है. भारत इसे हर हाल में कर दिखाता है.”

मिडिल ईस्ट जंग के बीच ऊर्जा संकट को भारत ने दी मात

वैश्विक हालातों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को जन्म दिया है. लेकिन नए भारत की इच्छाशक्ति और समय पर लिए गए सही फैसलों ने इस संकट पर काबू पा लिया.

ये भी पढ़ें: जापान की PM को ‘छोटी बहन’ क्यों बोले पीएम मोदी? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2,000 रुपये तक पहुंच सकती थी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी LPG की लगभग 60% जरूरतें आयात से पूरी होती थीं, जिसमें से 90% सप्लाई खाड़ी देशों से होर्मुज के रास्ते आती थी, लेकिन अचानक युद्ध जैसे हालात के कारण यह सप्लाई लगभग रुक गई. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे देश पर कितना बड़ा संकट मंडरा रहा था. संकट शुरू होते ही हमने अपनी रिफाइनरी क्षमताओं का इस्तेमाल करने पर ध्यान दिया. जो रिफाइनरियां पहले दूसरे उत्पाद बनाती थीं, उन्हें LPG बनाने के निर्देश दिए गए और सिर्फ सात दिनों के भीतर LPG का उत्पादन बढ़ गया. संकट के दौरान घरेलू LPG का उत्पादन 35,000 मीट्रिक टन से बढ़कर 54,000 मीट्रिक टन हो गया. जिन रिफाइनरियों ने पहले कभी LPG का उत्पादन नहीं किया था, उन्हें इसके लिए तैयार किया गया. सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि खाना पकाने वाली गैस की मांग का पूरा बोझ सिर्फ़ LPG पर न पड़े. PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया. बहुत कम समय में, भारत ने 11 लाख से ज्यादा घरों को PNG से जोड़ा. मौजूदा हालात को देखते हुए, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2,000 रुपये तक पहुंच सकती थी, जैसा कि बाजार के बड़े विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था. फिर भी, अभी भी घरेलू LPG सिलेंडर 950 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है.”

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बढ़ाएगा मारवाड़ का मान

जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग इसके आर्किटेक्चर और इंटीरियर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस नए टर्मिनल में हर जगह राजस्थान की सांस्कृतिक झलक दिखाई देती है, जिससे आने वाले समय में मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार को एक नई गति मिलेगी.

ये भी पढ़ें: भारत सरकार का एक्शन, JeM-LeT से जुड़े 23 पाकिस्तानियों को आतंकी घोषित किया

Previous article सीतामढ़ी में हाइवे पर अवैध पार्किग और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, दर्जनों गाड़ियों पर लगा जुर्माना
Next article IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 15 जुलाई तक करें आवेदन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel