[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Poland Visit: पोलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों से भी की मुलाकात, आज होगी द्विपक्षीय वार्ता

PM Modi Poland Visit: पोलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों से भी की मुलाकात, आज होगी द्विपक्षीय वार्ता

0
PM Modi Poland Visit: पोलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों से भी की मुलाकात, आज होगी द्विपक्षीय वार्ता
PM Modi Poland Visit | PTI

PM Modi Poland Visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो देशों की विदेश यात्रा के तहत बुधवार को पोलैंड पहुंच गये हैं. बीते 45 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है. अपने पोलैंड दौरे में पीएम मोदी राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मिलेंगे. पीएम मोदी प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. अपने दौरे के लेकर पीएम मोदी ने कहा कि पोलैंड की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हमारे राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे हो रहे हैं. बुधवार को पीएम मोदी पोलैंड पहुंचे हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे. जहां वो राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर भी चर्चा करेंगे.

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ की बातचीत
अपने पोलैंड यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वारसॉ के एक होटल में पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को हाथ जोड़कर नमस्कार किया. बच्चों ने भी पीएम मोदी को बुके देकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने बच्चों से हाथ मिलाया और बातचीत की. इससे पहले पोलैंड में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. वारसॉ में कलाकारों ने गुजराती परंपरा से नाच गाकर पीएम स्वागत किया. वारसॉ में प्रवासी भारतीयों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया.

आज होगी द्विपक्षीय बैठकें
पीएम मोदी के आगमन को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा विशेष है. पोलैंड और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है. इसके अलावा यह यात्रा इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि किसी भारतीय प्रधान मंत्री की पोलैंड यात्रा 45 सालों के बाद हो रही है. वह जल्द ही गुड महाराजा स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तीन स्मारकों का दौरा करेंगे. इन स्मारकों के पीछे का इतिहास पोलैंड और भारत को एक बहुत ही खास तरीके से जोड़ता है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को उनकी पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी. वह पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा से भी मिलेंगे. पीएम मोदी भारत और पोलैंड व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए पोलैंड के व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे.

Also Read:

Also Read: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यौन उत्पीड़न माना जाएगा नाबालिग लड़की का लगातार पीछा और प्यार का इजहार

छपरा में SC-ST आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=LMf2obBR8SE
Previous article Dosa: जानें क्यों भारतीय डोसा अमेरिका से लेकर पोलैंड तक है चर्चा में
Next article मानगो : दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज, तीन गये जेल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel