[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Odisha Visit: पीएम मोदी का मेगा रोड शो, कहा- ‘सत्ता पर अधिकार समझने वाले निकाल रहे हार का गुस्सा’

PM Modi Odisha Visit: पीएम मोदी का मेगा रोड शो, कहा- ‘सत्ता पर अधिकार समझने वाले निकाल रहे हार का गुस्सा’

0
PM Modi Odisha Visit: पीएम मोदी का मेगा रोड शो, कहा- ‘सत्ता पर अधिकार समझने वाले निकाल रहे हार का गुस्सा’
PM Modi Odisha Visit

PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा में हैं. भुवनेश्वर में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक रोड शो भी किया. रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया. पीएम मोदी को देखने भारी संख्या में लोग जुटे थे. बीजेपी कार्यकर्ता और नेता भी झंडा और बैनर के साथ मौजूद थे. भीड़ ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया. यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री ओडिशा में तीन दिन तक रुक रहे हैं. पीएम मोदी भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन कन्वेंशन सेंटर में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे. यह कार्यक्रम 30 नवंबर और एक दिसंबर को होगा.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

इससे पहले पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘आंदोलन तो होते ही रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में आप सभी ने बहुत बड़ा बदलाव देखा होगा. संविधान की भावना को कुचला जा रहा है. लोकतंत्र को नकारा जा रहा है. जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं, वे पिछले एक दशक से केंद्रीय सत्ता खो चुके हैं. वे अपने अलावा किसी और को आशीर्वाद देने के लिए जनता से नाराज हैं’.

75 सालों से चल रही है झूठ और अफवाह की दूकान- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है. वे देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं. उनकी झूठ और अफवाहों की दुकान पिछले 75 सालों से चल रही है. उन्होंने अब अपने मिशन में तेजी ला दी है. ये अपने देश से प्यार करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमें सतर्क और सावधान रहना है. लोगों को भी जागरूक करते रहना है.

बीजेपी के प्रयासों से ओडिशा की आदिवासी बेटी बनीं राष्ट्रपति

मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि बीजेपी की कोशिश रंग लाई है. भाजपा की कोशिशों से ओडिशा की आदिवासी बेटी आज भारत की राष्ट्रपति हैं. पूरे देश में आदिवासियों का मान और गौरव बढ़ा है.

लोगों ने बीजेपी सरकार के कामों को सराहा

पीएम ने कहा कि ओडिशा विधानसभा के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया है. केंद्र की भाजपा सरकार ने ओडिशा के लोगों के लिए जो काम किया है, उससे लोगों ने खूब सराहा है. इसका नतीजा हुआ की लोगों ने बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाया.

Also Read: Maharashtra News: ‘एकनाथ शिंदे केंद्र में नहीं बनेंगे मंत्री’, डिप्टी सीएम पद पर भी असमंजस! शिवसेना नेता का आया बड़ा बयान

Previous article Patna News : कॉलेज ऑफ कॉमर्स में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next article Vidur Niti : कैसी भी चुनौती हो, एक बार पढ़ लीजिए विदुर के ये 10 विचार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel