[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi: अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, 4-जी स्टैक का अनावरण, पीएम मोदी कल ओडिशा को देंगे कई सौगात

PM Modi: अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, 4-जी स्टैक का अनावरण, पीएम मोदी कल ओडिशा को देंगे कई सौगात

0
PM Modi: अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, 4-जी स्टैक का अनावरण, पीएम मोदी कल ओडिशा को देंगे कई सौगात
PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को ओडिशा की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वो अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, साथ ही 1,700 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और बीएसएनएल के स्वदेशी 4-जी स्टैक का अनावरण भी करेंगे. झारसुगुड़ा से वह आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा करेंगे, ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के साथ-साथ संबलपुर में VIMSAR (वीआईएमएसएआर) अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी का दर्जा देंगे. इसके अलावा पीएम मोदी राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी अंत्योदय योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को सहायता भी प्रदान करेंगे.

पीएम मोदी का छठा दौरा

ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पीएम मोदी का छठा ओडिशा दौरा होगा. पीएम मोदी की जनसभा के लिए पहले गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में स्थान तय किया गया था, लेकिन शनिवार को दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण बाद में इसे बदलकर झारसुगुड़ा कर दिया गया. हालांकि शुक्रवार को आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि झारसुगुड़ा में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इस बीच एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की गई है.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री का दौरा इस मायने में अनोखा होगा कि उन्होंने एक साल से भी कम समय में किसी अन्य राज्य का इतनी बार दौरा नहीं किया है. उन्होंने कहा ‘‘यह पीएम मोदी के पूर्वोदय मिशन के तहत ओडिशा के प्रति उनके प्रेम और राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.’’ शनिवार को पीएम मोदी झारसुगुड़ा में वीर सुरेंद्र साय हवाई अड्डे के पास अमलीपाली मैदान में ‘नमो युवा समागम’ को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश के सीएम ने मोहन माझी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए ओडिशा आ रहे हैं. आइए, हम सब मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लें और ओडिशा के विकास पथ को आगे बढ़ाएं.’’ बता दें, तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन के 11 बजकर 25 मिनट पर सभा स्थल पर पहुंचेंगे और दोपहर करीब 12.45 बजे ओडिशा से प्रस्थान करेंगे.

Previous article डीआरएम ने किया कोल साइडिंग का निरीक्षण
Next article जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel