पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज

PM Modi Meets President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

By ArbindKumar Mishra | June 23, 2026 8:50 PM

PM Modi Meets President: राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. पोस्ट में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा तेज

पद्म पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह के ठीक बाद हुई यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है.

जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

इससे पहले केरल के वरिष्ठ बीजेपी नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. कुरियन (65) अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: पद्म पुरस्कार 2026: टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और अलका याग्निक पद्म भूषण से सम्मानित