[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi: गले मिले, हाथ हिलाया… भव्य विदाई के साथ ओमान से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, देखिए वीडियो

PM Modi: गले मिले, हाथ हिलाया… भव्य विदाई के साथ ओमान से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, देखिए वीडियो

0
PM Modi: गले मिले, हाथ हिलाया… भव्य विदाई के साथ ओमान से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, देखिए वीडियो
PM Modi: ओमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा खत्म कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. गुरुवार को उन्होंने ओमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को भव्य विदाई दी गई. ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उन्हें एयरपोर्ट पर विदा किया. सुल्तान से पीएम मोदी गले मिले, हाथ हिलाया और दोस्ती की एक नई शुरुआत कर ओमान से पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए. पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के दौरान अंतिम पड़ाव में ओमान पहुंचे थे. यहां उनका बुधवार को भव्य स्वागत किया गया.

मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसपर कहा- हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को लगातार मिल रहे सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और उनके नेतृत्व में एक बदलते राष्ट्र के रूप में भारत के उभरने का प्रमाण हैं. उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ दिया जाना, राजनेता के तौर पर उनकी पहचान और एक वैश्विक नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता का बड़ा प्रमाण है. पीएम मोदी को यह पुरस्कार ओमान की उनकी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रदान किया गया. वह जॉर्डन और इथियोपिया के बाद अंतिम पड़ाव के तौर पर वहां पहुंचे थे.

मुक्त व्यापार समझौते से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी नई ऊर्जा- पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान में कहा कि भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) द्विपक्षीय संबंधों को नया विश्वास एवं ऊर्जा प्रदान करेगा और दोनों देशों में वृद्धि के अवसर भी पैदा करेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां आयोजित भारत-ओमान व्यापार शिखर सम्मेलन में भी शिरकत की. उन्होंने अपने संबोधन में मांडवी से मस्कट तक दोनों देशों के बीच सदियों पुराने समुद्री व्यापारिक संबंधों का उल्लेख किया जो वर्तमान समय में जीवंत वाणिज्यिक आदान-प्रदान की आधारशिला हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के 70 वर्ष पुराने कूटनीतिक संबंध सदियों से निर्मित विश्वास और मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं.

मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत और ओमान ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते के तहत वस्त्र, कृषि उत्पाद और चमड़े के सामान सहित भारत के 98 फीसदी निर्यात को ओमान में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी. सीईपीए को भारत-ओमान के साझा भविष्य की रूपरेखा करार देते हुए प्रधानमंत्री ने व्यापार जगत के लोगों से इस समझौते की पूरी क्षमता का लाभ उठाने का आह्वान किया है. पीएम मोदी ने कहा- आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी. व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) हमारी साझेदारी को 21वीं सदी में नया विश्वास एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा.

Also Read: PM मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, शिक्षा, व्यापार और CEPA पर दिया जोर

Previous article बीडीओ ने आधार कार्ड सेंटर का किया निरीक्षण
Next article 144 स्वयं सहायता समूहों को मिला 4.32 लाख का चेक
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel